By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Ipl 2020 Rajasthan Royals Announce Ish Sodhi As Spin Consultant
IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स टीम में बतौर सलाहकार लौटा ये कीवी गेंदबाज
सोढी ने आठ आईपीएल मैचों में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया है
इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (आईपीएल) सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को कोलकाता में हुई थी. नीलामी में 338 खिलाड़ी मैदान में थे जिनमें से 62 खिलाड़ियों की बोली लगी. सभी फ्रेंचाइजी आगामी सीजन के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी हुई हैं.
बेन स्टोक्स के लिए लकी है केपटाउन का ये ग्राउंड, 11 छक्कों की मदद से खेल चुके हैं 258 रन की पारी
राजस्थान रॉयल्स ने गुरुवार को न्यूजीलैंड के ईश सोढी को आईपीएल 2020 के लिए अपना स्पिन सलाहकार नियुक्त किया. सोढ़ी को नीलामी से पहले ही फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया था.
सोढी ने आठ आईपीएल मैचों में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया और 6.69 के इकोनोमी रेट से नौ विकेट चटकाए.
‘फ्रेंचाइजी से जुड़े सभी लोगों के साथ मेरा तालमेल बढ़ गया है’
उन्होंने बयान में कहा, ‘रॉयल्स के लिए दो सत्र खेलने के बाद फ्रेंचाइजी से जुड़े सभी लोगों के साथ मेरा तालमेल बढ़ गया है जो मेरे लिए काफी मददगार रहे हैं. इसलिए रॉयल्स प्रबंधन द्वारा इस मौके की पेशकश किए जाने के बाद मैंने दोबारा नहीं सोचा.’
पीटरसन ने इंग्लैंड को दिया जीत का मंत्र, बोले-केपटाउन टेस्ट में इस फॉर्मूले को आजमाए टीम
सोढी ने न्यूजीलैंड के लिए 40 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 47 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने 17 टेस्ट और 31 वनडे भी खेले हैं.
फ्रेंचाइजी के साथ इस नई भूमिका में 27 साल के सोढी गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले और मुख्य परिचालन अधिकारी जेक लुश मैक्रम के साथ काम करेंगे.
Also Read:
-
'बुमराह को स्लो गेंदबाजी का हुनर मैंने सिखाया', जानिये पाकिस्तान में जन्मे इस बॉलर ने क्या-क्या दावे किये | देखें VIDEO
-
IPL 2026 होगा सबसे अलग, ज्यादा मुकाबले, ज्यादा रोमांच, जानें क्या-क्या बदल जाएगा
-
वैभव सूर्यवंशी कौन से स्कूल में पढ़ते हैं, कितनी फीस, कैसे मिलता है एडमिशन, IPL के लिए छोड़े Board Exams
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें