By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Ipl 2020 Ravi Bishnoi Will Request Anil Kumble To Teach Him The Art Of Bowling The Flipper
IPL 2020: KXIP से जुड़ने से पहले अनिल कुंबले के लिए सवालों की लिस्ट तैयार कर चुके हैं रवि बिश्नोई
किंग्स इलेवन पंजाब ने IPL 2020 नीलामी में रवि बिश्नोई को 2 करोड़ में खरीदा था।
दिग्गज गेंदबाजों अनिल कुंबले और शेन वार्न के वीडियोज अपने गेंदबाजी करियर की शुरुआत करने वाले भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे रवि बिश्नोई इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (IPL 2020) में अपनी टीम किंग्स इलेवन पंजाब के कोच कुंबले से मिलकर ‘फ्लिपर’ गेंद की कला सीखना चाहते हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में इस युवा गेंदबाज ने कहा, “मैंने हमेशा ही शेन वार्न और अनिल कुंबले सर को पसंद किया है। मैंने कुंबले सर की गेंदबाजी के वीडियोज देखें हैं। वो इतने गिफ्टेड गेंदबाज और शानदार स्पिनर हैं। अगर आप उनकी गेंदबाजी देखेंगे तो आप पाएंगे कि वो हमेशा स्टंप्स पर गेंद डालते थे। उनकी गेंदबाजी की सबसे खास बात थी स्पिन के साथ गति।”
मीडियम पेसर से स्पिनर बने बिश्नोई
बिश्नोई जिन्होंने करियर की शुरुआत मीडियम पेसर के तौर पर की थी, खुद भी स्पिन और गति के मिश्रण का इस्तेमाल करते हैं और ज्यादातर गेंद विकेट टू विकेट ही कराते हैं। उन्होंने कहा, “जब भी मैं कोई ओवर शुरू करता हूं, मैं हमेशा हर एक गेंद स्टंप्स पर कराना चाहता हूं क्योंकि इससे बल्लेबाज को गेंद छोड़ने का मौका नहीं मिलता। गेंद खुद-ब-खुद बल्लेबाज को खेलने के लिए प्रेरित करेगे। और जब वो खेलेगा तो कोई गलती करेगा और अपना विकेट गंवाएंगा।”
MI के कोच शेन बांड ने हार्दिक पांड्या की वापसी में हो रही देरी पर दी प्रतिक्रिया
उन्होंने आगे कहा, “अगर आप उसे (बल्लेबाज) रूम देंगे, उसके पास शॉट खेलने और रन बनाने का पर्याप्त समय होगा। अगर आप स्टंप्स पर गेंदबाजी कराएंगे, उसे हर हाल में गेंद खेलनी ही होगी। ऑफ और मिडिल स्टंप पर गेंदबाजी करने से मुझे काफी मदद मिली है। उसके अलावा लेग स्पिन और गुगली मेरे प्रमुख हथियार हैं, खासकर कि गुगली। मैं एक ओवर की छह गेंदो में कम से कम एक गुगली डालने की कोशिश करता हूं। गुगली ने मुझे काफी सफलता दिलाई है। ये मेरे वार्न और कुंबले सर से सीखा है।”
कुंबले से सीखेंगे ‘फ्लिपर’ की कला
आईपीएल 2020 की नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब फ्रेंचाइजी ने बिश्नोई को 2 करोड़ में खरीदा। जिससे कि उन्हें अपने आदर्श और पंजाब के कोच कुंबले के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। बिश्वोई ने पहले ही कुंबले से पूछने के लिए सवालों की लंबी लिस्ट तैयार कर ली है।
अजिंक्य रहाणे ने रिषभ पंत को दी सलाह- स्वीकार करना जरूरी है कि आप कहां खड़े हैं
उन्होंने कहा, “मैं उनसे मिलने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मेरे पास उनके लिए सवालों की सूची है। मैं उनसे ज्यादा से ज्यादा चीजें सीखने का इंतजार कर रहा हूं। उनसे मिली टिप्स और सीख मुझे मेरे करियर में काफी मदद करेंगी। पहली चीज जो मैं उनसे पूछूंगा वो होगा- फ्लिपर कराने की कला। ये मेरी लिस्ट में सबसे ऊपर है।”
अंडर-19 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद बिश्नोई अब आईपीएल में अपनी गेंदबाजी का कमाल दिखाने के लिए तैयार हैं।
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें