BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की सलाह को अनदेखा कर मैदान में उतरे रोहित; बढ़ सकती हैं मुश्किलें

भारतीय वनडे-टी20 के उप कप्तान रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है।

Published date india.com Updated: November 4, 2020 9:52 AM IST
BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की सलाह को अनदेखा कर मैदान में उतरे रोहित; बढ़ सकती हैं मुश्किलें
रोहित शर्मा (IANS)

हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में नहीं चुने गए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) मैच में नजर आए। मुंबई के लिए कुछ मैच मिस करने के बाद रोहित के मैदान पर लौटने से फैंस को काफी राहत मिली लेकिन बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) भारतीय टीम के उप कप्तान के इस फैसले से खुश नहीं होंगे।

दरअसल रोहित की चोट पर बात करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली ने साफ कहा था कि वो चाहते हैं कि रोहित अपनी चोट को लेकर सावधानी बरतें चूंकि उन्हें दोबारा हैमस्ट्रिंग इंजरी होने का खतरा ज्यादा है। लेकिन इसके बावजूद रोहित हैदराबाद के खिलाफ मैच में खेलने उतरे।

पीटीआई से बातचीत में गांगुली ने कहा था कि, “रोहित चोटिल है, वर्ना हम उसके जैसे खिलाड़ी को बाहर क्यों रखते? वो सीमित ओवर फॉर्मेट टीम का उप कप्तान है। हमें उस पर नजर रखनी होगी। (वापसी के बारे में) मुझे नहीं पता। चोटिल होने के बाद वो अभी तक नहीं खेला है। हमें उसे रिकवर होते देखना चाहते है। खिलाड़ियों को मैदान पर वापस लाना बीसीसीआई का काम है। अगर वो ठीक होता है, वो खेलेगा।”

टॉस के दौरान जब मुरली कार्तिक ने कप्तान रोहित ने उनकी चोट के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि ‘सब ठीक है’।

रोहित के शारजाह के मैदान पर उतरने के फैसले ने एक बार उनकी इंजरी को लेकर असमंजस की स्थिति बना दी है। अगर वो नंवबर के आखिर में होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने के लिए चोटिल हैं, तो फिर वो अभी मुंबई इंडियंस के लिए क्यों खेल रहे हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक रोहित खुद को ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर किए जाने के फैसले से बेहद नाराज है। केएल राहुल को सीमित ओवर फॉर्मेट टीम का उप कप्तान बनाए जाने से भी उनकी नाराजगी बढ़ी है।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.