MI के कोच शेन बांड ने हार्दिक पांड्या की वापसी में हो रही देरी पर दी प्रतिक्रिया, कहा- उसे पहले...

हार्दिक पांड्या आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हैं.

Published date india.com Updated: February 18, 2020 5:43 PM IST
hardik pandya BCCI
hardik pandya @ BCCI

चोट के बाद वापसी करने को बेताब भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ (India vs South Africa) आगामी वनडे सीरीज में मौका मिल सकता है. इसके बाद हार्दिक आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. मुंबई फ्रेंचाइजी के गेंदबाजी कोच शेन बांड (Shane Bond) का मानना है कि हार्दिक को आईपीएल से पहले कुछ क्रिकेट खेलने का मौका मिलना चाहिए.

पढ़ें:- टेस्‍ट सीरीज से पहले ट्रेंट बोल्‍ट ने भरी हूंकार, ‘विराट को आउट करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता’

शेन बांड ने कहा, ‘‘मैं सिर्फ उम्मीद कर सकता हूं कि उसे आईपीएल से पहले कुछ क्रिकेट खेलने का मौका मिलेगा और मेरा हमेशा से मानना है कि वापसी को लेकर जल्दबाजी करने से बेहतर है कि कुछ अधिक समय ले लिया जाए.’’

शेन बांड मुंबई इंडियन की बैठक के लिए जल्‍द ही भारत आने वाले हैं. उन्होंने कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं कि वह वापसी करेगा. मुझे खुशी है कि हार्दिक रिहैबिलिटेशन को लेकर पारंपरिक रवैया अपना रहा है. टी20, विशेषकर आईपीएल उसकी वापसी के लिए अच्छा रहेगा क्योंकि उससे अधिक गेंदबाजी नहीं कराई जाएगी.’’

पढ़ें:- ICC T20I Ranking: विराट कोहली को हुआ नुकसान, केएल राहुल-रोहित शर्मा टॉप-15 में बरकरार

पांड्या ने हाल में बेंगलुरू की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में नेट सेशन में हिस्सा लिया था. नेट सेशन के दौरान हार्दिक पांड्या को थ्रोडाउन का सामना करते हुए देखा गया और वह अधिकतर समय सीधे बल्ले के साथ खेला.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.