By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Ipl 2020 Shreyas Iyer Has Shoulder Pain Will Know Later About Injury Says Shikhar Dhawan
श्रेयस अय्यर के कंधे में दर्द है, चोट के बारे में बाद में पता चलेगा: शिखर धवन
दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 13 रनों से जीत हासिल की।
दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान श्रेयर अय्यर (Shreyas Iyer) के चोटिल होने के बार टीम का नेतृत्व कर रहे शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने कहा कि वो दर्द महसूस कर रहे है और इस चोट के बारे में गुरुवार को पता चलेगा।
राजस्थान की बल्लेबाजी के दौरान पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर बेन स्टोक्स के शॉट को रोकने के लिए अय्यर ने डाइव लगाया और टीम के लिए तीन रन बचाए लेकिन इस दौरान उनका कंधा चोटिल हो गया। वो मैदान के बाहर चले गये और धवन ने कप्तानी की जिम्मेदारी निभाई।
मैच के बाद धवन ने कहा, ‘‘श्रेयस दर्द महसूस कर रहा है। हमें चोट के बारे में कल पता चलेगा। अच्छी बात ये है कि उनके कंधे में हरकत है।’’
इस मैच में दिल्ली ने सात विकेट पर 161 रन बनाने के बाद राजस्थान रॉयल्स को 148 रन पर रोककर 13 रन की रोमांचक जीत दर्ज की।
धवन ने कहा कि हमें अंदाजा था कि राजस्थान की बल्लेबाजी में गहराई नहीं है ऐसे में हमारे पास अच्छा मौका था। उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपनी टीम की जीत का भरोसा था। हमें पता था कि उनकी बल्लेबाजी में ज्यादा गहराई नहीं है। हम जानते थे कि उनके शीर्ष क्रम को जल्दी निपटाकर मैच पर पकड़ बना सकते है।’’
उन्होंने मैन ऑफ द मैच एनरिच नोर्जे और पहला मैच खेलने वाले तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘हमारे पास अनुभवी गेंदबाज है। एनरिच के रूप में शानदार तेज गेंदबाज है। तुषार ने भी चतुराई से गेंदबाजी की।’’
राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ ने इस हार को निराशाजनक करार देते हुए कहा कि टीम अच्छी शुरूआत का फायदा नहीं उठा सकी। उन्होंने कहा, ‘‘निराशाजनक रहा। पिच अच्छी थी लेकिन हम जोस बटलर और बेन स्टोक्स से मिली अच्छी शुरूआत का फायदा नहीं उठा सके। स्टोक्स और संजू सैमसन ने भी अच्छी साझेदारी की लेकिन हमने काफी विकेट गंवा दिये।’’
उन्होंन कहा, ‘‘ऐसी धीमी पिचों पर आखिरी में रन बनाना मुश्किल होता है। किसी बल्लेबाज को लगभग 60 रन बनाने चाहिये थे और आखिर तक खेलना चाहिये था।’’
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Topics
- anrich nortje ipl 2020
- anrich nortje ipl 2020 price
- anruch nortje fastest ball ipl 2020
- delhi beat rajasthan
- delhi capitals ipl 2020
- shikhar dhawan ipl 2020
- shikhar dhawan on shreyas iyer injury
- shreyas iyer injury
- shreyas iyer injury update
- shreyas iyer ipl 2020
- shreyas iyer shoulder injury ipl 2020
- tushar deshpande ipl debut
- tushar despande ipl 2020