IPL 2021, KKR vs PBKS: पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का 45वां मैच दुबई में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है।

Published date india.com Published: October 1, 2021 7:09 PM IST
IPL 2021, KKR vs PBKS: पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया
(BCCI)

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें सीजन के 45वें मैच में केएल राहुल (KL Rahul) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

पंजाब के कप्तान राहुल ने बताया कि टीम की प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव हैं। फैबियन एलन, मयंक अग्रवाल और शाहरुख खान को प्लेइंग इलेवन को मौका मिला है। बाहर होने वाले खिलाड़ियों में क्रिस गेल जो कि टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, मंदीप सिंह और हरदीप बरार शामिल हैं।

केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) ने टीम की प्लेइंग इलेवन में दो बदलावों की जानकारी दी। शिवम मावी और टिम सेफर्ट को लॉकी फर्ग्यूसन और संदीप वॉरियर की जगह मौका दिया गया है।

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, शाहरुख खान, दीपक हुड्डा, फैबियन एलन, नाथन एलिस, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह।

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): शुबमन गिल, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, इयोन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, टिम सीफर्ट, सुनील नरेन, टिम साउथी, वरुण चक्रवर्ती, शिवम मावी।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.