IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स को राहत, Mustafizur Rahman को मिली आईपीएल खेलने की अनुमति

राजस्थान रॉयल्स ने मुस्ताफिजुर को आईपीएल नीलामी में उनके बेस प्राइस एक करोड़ रुपये में खरीदा था.

Published date india.com Published: March 28, 2021 2:16 PM IST
IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स को राहत, Mustafizur Rahman को मिली आईपीएल खेलने की अनुमति
मुस्तफिजुर रहमान.

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मस्तफिजुर रहमान को इस साल आईपीएल में खेलने के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) से मंजूरी मिल गई है. राजस्थान रॉयल्स ने मुस्तफिजुर को आईपीएल नीलामी में उनके बेस प्राइस एक करोड़ रुपये में खरीदा था.

क्रिकबज के अनुसार, बीसीबी के मुख्य चयनकर्ता मिंहाजुल अबेदिन ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि बोर्ड को लगता है कि अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बजाए मुस्तफिजुर को आईपीएल में खेलने देना चाहिए.

मिंहाजुल ने कहा, “हमने मुस्तफिुजर को आईपीएल में खेलने की मंजूरी दे दी है क्योंकि वह श्रीलंका दौरे के लिए हमारे टेस्ट प्लान में शामिल नहीं हैं. उनके लिए यह अच्छा है कि वह वहां खेलें और कुछ अनुभव हासिल करें.”

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.