IPL 2021: कोलकाता के खिलाफ जीत के बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स; ऑरेंज कैप पर धवन का कब्जा बरकरार

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 25वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हराया।

Published date india.com Published: April 30, 2021 9:04 AM IST
IPL 2021: कोलकाता के खिलाफ जीत के बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स; ऑरेंज कैप पर धवन का कब्जा बरकरार
शिखर धवन, पैट कमिंस (BCCI)

IPL 2021 Points Table, Orange Cap and Purple Cap Latest Table:

गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के डबल हेडर मुकाबलों के बाद अंकतालिका में बड़ा बदलाव आया। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स पहले स्थान पर बनी हुई है लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 25वें लीग मैच में जीत हासिल करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया है।

दोपहर में खेले गए डबल हेडर के पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 7 विरेट से शानदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ मुंबई अंकतालिका में चौथे नंबर पर आई।

क्रम टीम मैच जीते हुए मैच हारे हुए मैच बेनतीजा नेट रन रेट अंक
1 CSK 6 5 1 0 +1.475 10
2 DC 7 5 2 0 +0.466 10
3 RCB 6 5 1 0 +0.089 10
4 MI 6 3 3 0 +0.071 6
5 KKR 7 2 5 0 -0.494 4
6 PBKS 6 2 4 0 -0.608 4
7 RR 6 2 4 0 -0.690 4
8 SRH 6 1 5 0 -0.264 2

ऑरेंज कैप:

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन टू्र्नामेंट में 300 का आंकड़ा करने पहले बल्लेबाज बने। सात मैचों में 311 रन बनाकर धवन ने ऑरेंज कैप पर अपनी पकड़ बनाए रखी है।

पर्पल कैप:

6 मैचो में 17 विकेट लेकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मध्यम गति के गेंदबाज हर्षल पटेल पर्पल कैप के दावेदारों में सबसे आगे हैं।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.