IPL 2021: मुंबई के खिलाफ हार के बावजूद अंकतालिका में शीर्ष पर काबिज है चेन्नई सुपर किंग्स

14वें आईपीएल सीजन के 27वें मैच में कीरोन पोलार्ड की आतिशी पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकेट से हराया।

Published date india.com Published: May 2, 2021 8:55 AM IST
IPL 2021: मुंबई के खिलाफ हार के बावजूद अंकतालिका में शीर्ष पर काबिज है चेन्नई सुपर किंग्स
(BCCI)

IPL 2021 Points Table, Orange Cap and Purple Cap Latest Table:

शनिवार को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें सीजन के 27वें मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ 4 विकेट से मिली हार के बावजूद महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अंकतालिका में शीर्ष पर बनी हुई है।

सीएसक ने अब तक खेले सात मैचों में से पांच में जीत हासिल की है, जबकि केवल दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी ओर चेन्नई के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद भी रोहित शर्मा की टीम चौथे नंबर पर बरकरार है।

क्रम टीम मैच जीते हुए मैच हारे हुए मैच बेनतीजा नेट रन रेट अंक
1 CSK 7 5 2 0 +1.263 10
2 DC 7 5 2 0 +0.466 10
3 RCB 6 5 1 0 +0.089 10
4 MI 7 4 3 0 +0.062 8
5 PBKS 7 3 4 0 -0.264 6
6 KKR 7 2 5 0 -0.494 4
7 RR 6 2 4 0 -0.690 4
8 SRH 6 1 5 0 -0.264 2

ऑरेंज कैप:

ऑरेंज कैप से दावेदारों पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल सबसे आगे हैं। उन्होंने सात मैचों में कुल 331 रन बनाए हैं, जिनमें चार अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।

पर्पल कैप:

पर्पल कैप के दावेदारों में आरसीबी के हर्षल पटेल 7 मैचों में 17 विकेट लेकर पहले नंबर पर बने हुए हैं।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.