By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Ipl 2021 Rishabh Pant Looked Comfortable In The Role Of Captain Says Former Wicketkeeper Batsman Deep Dasgupta
IPL 2021: पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा- कप्तान की भूमिका में सहज नजर आए रिषभ पंत
रिषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया।
पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दीप दासगुप्ता (Deep Dasgupta) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Deldhi Capitals) की शानदार जीत के बाद कप्तान रिषभ पंत (Rishabh Pant) की जमकर तारीफ की। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) में पहली बार कप्तानी कर रहे पंत ने 14वें सीजन के दूसरे मैच में दिल्ली को चेन्नई के खिलाफ 7 विकेट से शानदार जीत दिलाई।
स्पोर्ट्स टुडे से बातचीत में दासगुप्ता ने कहा कि पंत को अपनी भूमिका में पूरी तरह सेट होने में एक-दो मैच और लगेंगे लेकिन पहले मैच में वो कप्तान की भूमिका में काफी सहज दिखे।
उन्होंने कहा, “जहां तक बात कप्तानी की है, मुझे लगता है कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी लेकिन कई ऐसी चीजें हैं जो वो अलग तरीके से कर सकता था। हालांकि जब सुरेश रैना, मोइन अली और सैम कर्रन गेंदबाजों के खिलाफ अटैक कर रहे थे तो वो काफी शांत दिखा। उसकी बॉडी लैंग्वेज अच्छी थी, बिल्कुल शांत।”
दासगुप्ता ने कहा, “जहां तक बात बॉडी लैंग्वेज की है आप समझ सकते हैं कि पहली बार किसी बड़ी फ्रेंचाइजी की कप्तानी करना जो कि पिछले साल फाइनल तक पहुंची हो। साथ ही आपके पास शिखर, अजिंक्य , अश्विन जैसे सीनियर खिलाड़ी हैं इसलिए ये आसान नहीं होता। आप उसे इस भूमिका में सेट होने के लिए कुछ और मैच दें। रिकी पॉन्टिंग कोच के तौर पर वहां मौजूद हैं। इसलिए अगले कुछ मैचों में वो अपनी भूमिका में सेट हो जाएगा।”
दासगुप्ता ने पंत के खुद को बल्लेबाजी क्रम में तीसरे नंबर पर प्रमोट करने के फैसले का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि ये एक शानदार कदम था। ये ऐसा कुछ है जो हम दिल्ली टीम से आगे और देखेंगे। अगर उन्हें अच्छी शुरुआत मिलती है तो उनके पास जिस तरह का मध्यक्रम हैआप ये चीज और देखेंगे। उनके पास हेटमायर, रिषभ और स्टोइनिस हैं।”
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें