IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर दिए बयान पर फंसे डेल स्टेन; दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर ने मांगी माफी

दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने निजी कारणों की वजह से आईपीएल के 14वें सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है।

Updated: March 4, 2021, 11:06 AM IST

पाकिस्तान सुपर लीग को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) से बेहतर बताने वाले बयान को लेकर आलोटचना झेल रहे दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन (Dale Steyn) ने माफी मांगी है। उन्होंने कहा है कि उनका दुनिया के सबसे बड़े फ्रेंचाइजी आधारित टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट को ‘नीचा दिखाने या अपमान करने’ का कोई इरादा नहीं था।

स्टेन ने कहा कि उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया कि आईपीएल में पैसों की बात के बीच कई बार क्रिकेट को भुला दिया जाता है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मेरे करियर में आईपीएल शानदार रहा, अन्य खिलाड़ियों के लिए भी। मेरा इरादा कभी इसे नीचा दिखाने, अपमान करने या किसी अन्य लीग से तुलना करने का नहीं था। सोशल मीडिया और शब्दों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने से कई बार ऐसा हो जाता है। अगर मैंने इससे किसी को निराश किया है तो इसके लिए काफी मांगता हूं।’’

स्टेन ने पाकिस्तान सुपर लीग छह के इतर दावा किया था कि आईपीएल में खेल से अधिक पैसे को महत्व दिया जाता है जिसके बाद उन्होंने माफी मांगी है। स्टेन इस लीग में क्वेटा ग्लेडिएटर्स की ओर से खेल रहे हैं। स्टेन ने कहा था कि यह उन कारणों में से एक है जिसके कारण वह नियमित रूप से इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेते।

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.