By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Ipl 2022 Jos Buttler Can Destroy The Plans Of The Opposing Team Says Morne Morkel
विरोधी टीम की योजनाओं को तहस-नहस कर सकते हैं जॉस बटलर: मोर्ने मोर्केल
राजस्थान रॉयल्स टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन से पहले इंग्लिश बल्लेबाज जॉस बटलर को रीटेन किया था
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज मोर्ने मोर्केल (Morne Morkel) का मानना है कि राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के स्टार सलामी बल्लेबाज जॉस बटलर (Jos Buttler) उन बल्लेबाजों में से एक हैं, जो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से विरोधी टीम की योजनाओं और रणनीतियों को अस्त व्यस्त कर सकते हैं.
स्टार स्पोर्ट्स पर क्रिकेट लाइव पर मोर्केल ने कहा, “जोस द बॉस.. कभी-कभी गेंदबाजी इकाई को यह कहने की जरूरत होती है कि यह उनका दिन है और शो का आनंद लें. लेकिन आपको जल्दी ही उनको आउट करने के लिए एक रास्ता खोजने की जरूरत है.”
उन्होंने कहा, “मुंबई के खिलाफ अपनी शतकीय पारी में, उन्होंने असाधारण रूप से बल्लेबाजी की. उन्होंने मैदान के चारों ओर सभी शॉट खेले. उन्होंने शुरू में गति और उछाल को समझने के लिए अपना समय लिया, लेकिन उसके बाद उन्होंने तेजी से रन बटोरे.”
यह पूछे जाने पर कि बटलर जैसे खिलाड़ी के खिलाफ गेंदबाजी इकाई को किस लेंथ पर गेंदबाजी करने की आवश्यकता है, मोर्केल ने कहा, “यह सिर्फ एक खिलाड़ी की गुणवत्ता है. यही कारण है कि टीम बटलर जैसे खिलाड़ियों के लिए गेंदबाजी आक्रमण पर दबाव बनाने के लिए मोटी रकम का भुगतान करती है.”
Also Read:
-
800 करोड़ की लागत से बना दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, जहां एक साथ 1.32 लाख लोग देख सकते हैं मैच
-
IPL छोड़ किस लीग में चले राहुल द्रविड़ और रविचंद्रन अश्विन, खरीदने जा रहे हैं नई टीम
-
#t20worldcup2026: भारत की शानदार जीत देखकर खुशी से झूमी Nita Ambani, Ranbir-Alia ने राहा के साथ किया चीयर, देखें तस्वीरें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें