By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Ipl 2022 Spectators Will Be Present In Full Capacity In Ipl Playoff Women Challengers Will Be Played In Lucknow From May 24 To 28
दर्शकों के भरे स्टेडियम में होंगे आईपीएल 2022 प्लेऑफ; 24 से 28 मई तक लखनऊ में खेली जाएगी महिला चैलेंजर्स ट्रॉफी
बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज की तारीखों और वेन्यू की भी घोषणा की
बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने बोर्ड की शीर्ष परिषद की बैठक के बाद शनिवार को पुष्टि की कि तीन टीमों की महिला चैलेंजर का आयोजन 24 से 28 मई तक लखनऊ में होगा.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से जुड़े एक प्रमुख विकास में प्ले-ऑफ और एलिमिनेटर मैच 24 और 26 मई में कोलकाता में खेले जाएंगे, जबकि दूसरा प्लेऑफ और फाइनल 27 और 29 मई को अहमदाबाद में खेले जाएंगे. इन मैचों में स्टेडियम में दर्शकों की पूरी मौजूदगी होगी.
बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली ने मीडियाकर्मियों को कहा, ‘‘महिला चैलेंजर सीरीज 24 से 28 मई के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी.’’
उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक पुरुषों के आईपीएल नॉकआउट चरण के मैचों का संबंध है, यह कोलकाता और अहमदाबाद में आयोजित किया जाएगा. इसमें 22 मई को लीग चरण के समापन के बाद खेले जाने वाले मैचों के लिए दर्शकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति की मंजूरी होगी.’’
बीसीसीआई ने इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला की तारीखों और स्थल की भी घोषणा की. यह मैच नौ, 12, 14, 17 और 19 जून को खेले जाएंगे. इसकी मेजबानी दिल्ली, कटक, विजाग (विशाखापत्तनम), राजकोट और बेंगलुरु को सौंपी गयी है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें