IPL Auction 2020: इन 3 विदेशी खिलाड़ियों की लग सकती है सबसे ऊंची बोली

आईपीएल 2020 के लिए नीलामी में 7 खिलाड़ियों ने अपनाा बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा है जिसमें 5 ऑस्ट्रेलियाई हैं.

Published date india.com Published: December 15, 2019 4:33 PM IST
IPL Auction 2020: इन 3 विदेशी खिलाड़ियों की लग सकती है सबसे ऊंची बोली
Glenn Maxwell, Chris Lynn, Pat Cummims

IPL 2020 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के 13वें एडिशन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. सभी 8 फ्रेंचाइजी ने लगभग तय कर लिया है कि उन्हें किस खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ना है.

सचिन तेंदुलकर को होटल ताज के वेटर की तलाश, VIDEO शेयर कर फैन्‍स से कहा…

विश्व भर से उन 332 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है जिन्हें 19 दिसंबर, 2019 को पहली बार कोलकाता में आयोजित होने वाली नीलामी में बोली लगेगी.

पिछले कुछ समय में घरेलू सर्किट पर कई युवाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया वहीं कई दिग्गजों ने भी अपना दावा मजबूत किया है. इन सबके बावजूद हमेशा की तरह इस बार भी विदेशी खिलाड़ी आकर्षण के केंद्र होंगे जिनकी पहले करोड़ों की बोली लगती हुई आई है.

आइए, जानते हैं उन 3 विदेशी खिलाड़ियों को जिनपर हर फ्रेंचाइजी की नजर होगी और वो हर हाल में इन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ना चाहेंगे:-

ग्लेन मैक्सवेल (बेस प्राइस 2 करोड़) :

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

विश्व के सबसे खतरनाक टी-20 क्रिकेटरों में से एक ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) कोई नाम के मोहताज नहीं हैं. मैक्सवेल ने 2014 के आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) की ओर से खेलते हुए जो कहर बरपाया था वो आज भी क्रिकेट फैंस के जेहन में ताजा है.

मैच के दौरान मैदान में घुसा कुत्‍ता, विंडीज के खिलाड़ियों ने की मस्‍ती

उन्होंने आईपीएल 2014 (IPL 2014) में पंजाब की ओर से खेलते हुए 16 मैचों में 187.75 की स्ट्राइक रेट से कुल 552 रन बनाए थे जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 95 रन रहा था. सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में मैक्सवेल तीसरे स्थान पर रहे थे.

मैक्सवल को भारतीय जमीं पर तीनों (बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग) डिपार्टमेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने का अच्छा अनुभव है. उपरोक्त चीजें मैक्सवेल को नीलामी में ज्यादा कीमत पर कॉन्ट्रेक्ट करने के मजबूत दावेदार बना सकती हैं.

घरेलू क्रिकेट खेलकर खुद को सुधारें रिषभ पंत: सैयद किरमानी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ( RCB) की नजर इस खिलाड़ी पर होगी और कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) निश्चिततौर पर इस प्रतिभा को अपने साथ जोड़ना चाहेंगे. किंग्स इलेवन पंजाब के पास भी मैक्सवेल को दोबारा टीम से जोड़ने का अच्छा मौक हो सकता है. लेकिन आरसीबी को इस तरह की प्रतिभा की सख्त जरूरत है जो हर तरह से खरा उतरने में सक्षम है.

क्रिस लिन (बेस प्राइस 2 करोड़)

कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने जिस तरह से शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई ओपनर क्रिस लिन (Chris Lynn) को रिलीज किया उसे देखकर सबको हैरानी हुई. हालांकि नाइटराइडर्स के फैसले को समझा जा सकता है कि क्योंकि उसने लिन को 9.4 करोड़ में अपने साथ जोड़ा थो जो शायद फ्रेंचाइजी की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके.

ऐसी खबर है कि नाइटराइडर्स लिन को सस्ते कीमत में अपने साथ जोड़ना चाहती है. आगामी नीलामी में लिन फिर नाइटराइडर्स की टीम के साथ कम कीमत पर जुड़ सकते हैं.

पिछले दो सीजन में क्रिस लिन ने 140 के अधिक स्ट्राइक रेट से 495 और 401 रन बनाए हैं. नीलामी में लिन बेस्ट सलामी बल्लेबाजों में से एक के रूप में उपलब्ध होंगे. लिन यदि 10-15 ओवर तक क्रीज पर ठहरते हैं तो उसी समय वो अपनी टीम की ओर मैच का आधा परिणाम कर देते हैं.

ये देखना दिलचस्प होगा कि नाइटराइडर्स नीलामी में उन्हें किस रूप में देखती है. सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) जैसे टीमें लिन को अपने साथ जोड़ सकती हैं. मौजूद समय में उनकी उपलब्धता और हालात को देखते हुए 6 करोड़ के अंदर उनकी बोली लग सकती है ये कहना मुश्किल है.

पैट कमिंस (बेस प्राइस 2 करोड़)

इसमें कोई शक की बात नहीं कि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) नीलामी में मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे. इस युवा तेज गेंदबाज ने हाल के दिनों में मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) के साथ गेंदबाजी को नई उंचाई दी है.

अगले साल ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में इन दोनों तेज गेंदबाजों पर सबकी नजरें रहेंगी. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी वर्ल्ड कप से पहले अधिक से अधिक टी-20 मैच खेलना चाहते हैं.

ड्वेन ब्रावो ने की भविष्यवाणी- टी20 विश्व कप में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी

आईपीएल में कमिंस दिल्ली डेयरडेविल्स (Delhi DareDevils) और कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेल चुके हैं. हालांकि इस दौरान वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में असफल रहे हैं. कमिंस सभी फ्रेंचाइजी टीमों में फिट बैठ सकते हैं.

कमिंस पर सबसे ज्यादा किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की नजर होगी. पंजाब की टीम 42 करोड़ के साथ नीलामी में उतरेगी जो इस खिलाड़ी की सेवाएं लेने का सबसे प्रबल दावेदार है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.