इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें सीजन की नीलामी से पहले किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) स्क्वाड से रिलीज किए गए ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) को मिनी ऑक्शन के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 14.25 करोड़ में खरीदा। जिसके बाद मैक्सवेल आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे महंगे बिकने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।
14वें सीजन की नीलामी के दौरान मैक्सवेल को लेकर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और विराट कोहली (Virat Kohli) की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच कड़ा मुकाबला हुआ और देखते ही देखते 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले मैक्सवेल की बोली 10 करोड़ का आंकड़ा पार कई। आखिर में आरसीबी ने सीएसके को पछाड़ 14.25 करोड़ में मैक्सवेल को अपनी टीम में शामिल कर लिया।
आईपीएल टूर्नामेंट इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) हैं। जिन्हें पिछले सीजन की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 15.50 करोड़ रुपए में खरीदा था।
दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) हैं जो साल 2017 की नीलामी के दौरान 14.50 करोड़ रुपए में राइजिंग पुणे सुपरजायंट टीम में शामिल हुए थे।
बता दें कि नीलामी शुरू होने से पहले खुद मैक्सवेल ने आरसीबी टीम के साथ खेलने की इच्छा जताई थी। मैक्सेवल का कहना था कि वो अपने पसंदीदा खिलाड़ी एबी डीविलियर्स के साथ खेलना चाहते हैं और अब उनकी ये
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.