IPL Auction 2021: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बनें कृष्णप्पा गौतम, CSK में शामिल हुए

चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन की नीलामी में कृष्णप्पा गौतम को 9.25 करोड़ में खरीदा।

Published date india.com Published: February 18, 2021 5:54 PM IST
IPL Auction 2021: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बनें कृष्णप्पा गौतम, CSK में शामिल हुए
(Twitter)

कर्नाटक के 32 साल के ऑलराउंडर खिलाड़ी कृष्णप्पा गौतम (Krishappa Gowtham) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने गए हैं। गुरूवार को चेन्नई में हो रही 14वें सीजन की नीलामी के दौरान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम ने गौतम को 9.25 करोड़ की भारी कीमत पर खरीदा।

गौतम यूएई में आयोजित हुए आईपीएल के 13वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा थे। 2020 के सीजन में उन्हें केवल 2 मैच खेलने का मौका मिला, जहां उन्होंने 22 रन बनाए और मात्र एक विकेट लिया। जिसके बाद पंजाब फ्रेंचाइजी ने उन्हें 14वें सीजन की नीलामी से पहले रिलीज कर दिया।

गौतम से पहले वरुण चक्रवर्ती आईपीएल के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी थे। 2020 सीजन की नीलामी के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस मिस्ट्री स्पिनर को 8.4 करोड़ में खरीदा था। लेकिन अब इस कीर्तिमान पर गौतम का कब्जा है। 20 लाख के बेस प्राइस वाले गौतम को 9.25 करोड़ में खरीदकर सीएसके टीम ने आईपीएल नीलामी का नया कीर्तिमान बनाया।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.