
IPL Auction 2021: झाय रिचर्डसन-राइली मेरिडिथ बने सबसे महंगे खिलाड़ी; 14वें सीजन में ऐसा दिखेगा पंजाब किंग्स का स्क्वाड
IPL Auction 2021, Punjab Kings: पंजाब किंग्स ने चेन्नई में आयोजित नीलामी के दौरान कुल 9 खिलाड़ी खरीदे।

IPL Auction 2021, Punjab Kings:
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें सीजन में सबसे भारी पर्स के साथ उतरी किंग्स इलेवन पंजाब (Punjab Singh) टीम ने युवा तेज गेंदबाजों झाय रिचर्डसन और राइली मेरेडिथ पर सबसे ज्यादा पैसे खर्च किए। पंजाब किंग्स ने चेन्नई में आयोजित नीलामी के दौरान कुल 9 खिलाड़ी खरीदे।
Also Read:
नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी: डेविड मलान (1.5 करोड़) झाय रिचर्डसन (14 करोड़), शाहरूख खान (5.25 करोड़), राइली मेरिडिथ (8 करोड़), मोइसिस हेनरीकेज (4.2 करोड़), जलज सक्सेना (30 लाख), उत्कर्ष सिंह (20 लाख), सौरभ कुमार (20 लाख), फैबियन एलेन (75 लाख)
किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) का फुल स्क्वाड: केएल राहुल (कप्तान), अर्शदीप सिंह, क्रिस गेल, दर्शन नलकांडे, हरप्रीत बरार, मनदीप सिंह, मयंक अग्रवाल, मोहम्मद शमी, मुरुगन अश्विन, निकोलस पूरन, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, इशान पॉरेल, रवि बिश्नोई, क्रिस जॉर्डन, प्रभसिमरन सिंह, डेविड मलान, झाय रिचर्डसन, शाहरूख खान, राइली मेरिडिथ, मोइसिस हेनरीकेज, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, सौरभ कुमार, फैबियन एलेन।
नीलामी से पहले रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची- ग्लेन मैक्सवेल, करुण नायर, हार्डस विलोजेन, जगदीश सुचित, मुजीब उर रहमान, शेल्डन कॉटरेल, जिमी नीशम, कृष्णप्पा गौथम, तजिंदर सिंह।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें की और अन्य ताजा-तरीन खबरें