live

IPL Auction 2020: खत्म हुई नीलामी की प्रक्रिया, पैट कमिंस रहे सबसे महंगे खिलाड़ी

IPL Auction LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 सीजन की नीलामी में आज 8 फ्रेंचाइजी टीमें 73 स्लॉट भरने के लिए उतरेंगी

Published date india.com Updated: December 19, 2019 9:00 PM IST
IPL Auction LIVE IPL 2020, IPL 2020 Players list and IPL 2020 Team
IPL Auction LIVE

IPL 2020 Auction LIVE: क्रिकेट का मेगा त्योहार कुछ ही दिनों में सजने वाला है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) अब अपने दस्तक से महज कुछ ही कदम दूर है. भारत देश में जहां क्रिकेट को धर्म माना जाता है वहां इस लीग के प्रति देशवासियों में गजब की श्रद्धा देखी जाती है. आज इस मेगा इवेंट के लिए बहुत बड़ा दिन है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के 13वें एडिशन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी गुरुवार (19 दिसंबर) यानी आज कोलकाता में होगी. शुरुआत में 997 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन 332 खिलाड़ियों को नीलामी के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया है. इस फेहरिस्त में 186 भारतीय, 146 विदेशी खिलाड़ियों का नाम शामिल है जिनपर आज दांव लगेगी. आठ फ्रेंचाइजी टीमें 73 स्लॉट भरने के इरादे से टेबल पर बैठेंगी. यह मुकाबला मैदान पर जितना रोमांचक और चुनौतीपूर्ण होता है उतना ही रोमांच इस प्रक्रिया में भी देखने को मिलता है.

Indian Premier League Auction-आईपीएल नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग:

कब: 19 दिसंबर, गुरुवार

कहां: कोलकाता

समय: दोपहर 3:30 बजे

कुल क्रिकेटरों की संख्या: 338

भरे जाने वाले स्लॉट की संख्या: 73

रिलीज किए गए खिलाड़ियों की संख्या: 71

रीटेन किए गए खिलाड़ियों की संख्या: 127

नीलामकर्ता (Auctioneer): ह्यूग एडमीडेस (Hugh Edmeades)

ऑस्ट्रेलिया दिग्गज बल्लेबाज एरोन फिंच इस साल के टूर्नामेंट में एक मुख्य चेहरा साबित हो सकते हैं. कई टीमों ने फिंच को अपने खेमे में लाने की पूरी तैयारियां कर ली हैं मगर उनमें से यह तीन टीम जो फिंच को अपने टीम में शामिल करने के लिए सबसे पहले आगे आ सकती हैं वो कोलकाता नाईट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें हैं. भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो रॉबिन उथप्पा, पियूष चावला, युसूफ पठान ने अपना बेस प्राइस सबसे ज्यादा सेट किया है.

Live Updates

  • Dec 19, 2019 8:51 PM IST

    खत्म हुई इंडियन प्रीमियर लीग 2020 नीलामी की प्रक्रिया

  • Dec 19, 2019 8:50 PM IST

    कर्नाटक के विनय कुमार को नहीं मिला खरीददार

  • Dec 19, 2019 8:49 PM IST

    निखिल नायक को 20 लाख में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा

  • Dec 19, 2019 8:49 PM IST

    इसुरु उडाना 50 लाख में बैंगलोर ने खरीदा

  • Dec 19, 2019 8:47 PM IST

    शाहबाज अहमद को 20 लाख में बैंगलोर ने खरीदा

  • Dec 19, 2019 8:46 PM IST

    एंड्र्यू टाय को 1 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा

  • Dec 19, 2019 8:45 PM IST

    तीसरे राउंड में डेल स्टेन 2 करोड़ में बैंगलोर में शामिल हुए

  • Dec 19, 2019 8:27 PM IST

    ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को 4.8 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा

  • Dec 19, 2019 8:22 PM IST

    स्पिनर साई किशोर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख में खरीदा

  • Dec 19, 2019 8:22 PM IST

    तुषार देशपांडे 20 लाख में दिल्ली कैपिटल्स में शामिल

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.