By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Ipl Auction Two Worst Bid May Spoil The Game Of Kxip And Rr In Season 12
IPL 2019 की दो सबसे खराब डील, तोड़ सकती इन टीमों का दिल
शमी IPL इतिहास के उन 83 गेंदबाजों के बीच सबसे खराब इकॉनोमी रेट रखते हैं, जिन्होंने लीग में 100 से ज्यादा ओवर फेंके हैं.
नई दिल्ली. डील हो चुकी है. डील का बिल भी फट चुका है. अब इंतजार है दिल के टूटने का. जी नहीं, हम यहां कोई ऐसी-वैसी नहीं बल्कि सौ आने सच बात कर रहे हैं. हम यहां बात कर रहे हैं IPL 2019 के ऑक्शन में लगी दो सबसे खराब बोली की या यूं कहें कि दो सबसे खराब डील की. इस डील को किया है IPL की दो फ्रेंचाईजी किंग्स XI पंजाब और राजस्थान रॉयल्स ने. और, जिन दो खिलाड़ियों को लेकर ये डील की गई उनके नाम हैं मोहम्मद शमी और जयदेव उनादकट.
IPL की टीमों का हुआ पोस्टमार्टम, देखिए किस टीम में है कितना दम
शमी पर दांव पड़ेगा पंजाब पर भारी
जाहिर है आपके मन में ये सवाल जरूर कौंध रहा होगा कि भला ये कैसे. शमी की डील खराब कैसे हो सकती है, जबकि उनका हालिया फॉर्म इतना जबरदस्त है. लेकिन, जिस फॉर्म के बारे में आप सोच रहे हैं वो दरअसल क्रिकेट के एक अलग फॉर्मेट टेस्ट क्रिकेट में दिखा है. हम ये नहीं कहते कि शमी पर दांव लगाना गलत है. लेकिन 4.80 करोड़ रूपये का बिल जो किंग्स इलेवन पंजाब ने उन पर फाड़ा, वो IPL में उनके परफॉर्मेन्स के लिहाज से काफी ज्यादा नजर आ रहा है. ये आंकड़े देखिए.
IPL के 5 युवा ‘करोड़पति’ जिनके प्रदर्शन पर रहेगी सीजन-12 में नजर
IPL में शमी का सबसे बुरा परफॉर्मेन्स
शमी IPL इतिहास के उन 83 गेंदबाजों के बीच सबसे खराब इकॉनोमी रेट रखते हैं, जिन्होंने लीग में 100 से ज्यादा ओवर फेंके हैं. अब तक खेले 35 IPL मैचों में शमी का इकॉनोमी रेट 9.13 का है. यही नहीं, इस दौरान शमी ने एक भी मेडन ओवर नहीं डाला. इसके अलावा किसी भी मुकाबले में वो 2 से ज्यादा विकेट चटकाने में नाकाम रहे.
उनादकट करेंगे राजस्थान की बत्ती गुल!
अब बढ़ते हैं दूसरी सबसे खराब डील यानी जयदेव उनादकट की ओर. राजस्थान रॉयल्स ने 8.40 करोड़ रूपये की बोली लगाकर जयदेव उनादकट को खुद के साथ बरकरार रखा है. ये डील पिछले सीजन के मुकाबले थोड़ी सस्ती जरूर हुई है लेकिन है अब भी थोड़ी ज्यादा. हम ऐसा क्यों कह रहे हैं उसे जरा इन आंकड़ो के जरिए समझिए.
बढ़े दाम पर काम खराब
IPL 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट ने जब उनादकट को सिर्फ 30 लाख में खरीदा तो उन्होंने 11 मैच में ही एक हैट्रिक के साथ 24 विकेट चटकाए थे, और टीम को चैम्पियन बनाने में अहम किरदार निभाया. इस सुपर पावर परफॉर्मेन्स का असर अगले सीजन में हुए ऑक्शन पर पड़ा जहां राजस्थान रॉयल्स ने जयदेव उनादकट पर 11.50 करोड़ रूपये की बड़ी बोली लगाकर उन्हें सीजन-11 का सबसे महंगा भारतीय क्रिकेटर बना दिया. पैसों के मामले में उनादकट लखपति से करोड़पति तो बन गए लेकिन मैदान पर उनके प्रदर्शन का स्तर गिर गया. IPL 2018 में जयदेव ने 15 मैचों में सिर्फ 11 विकेट झटके.
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट का हालिया परफॉर्मेन्स भी कुछ खास नहीं रहा है. राजस्थान ने उन पर बड़ा भाव तो लगाया है लेकिन ये दांव कितना बड़ा साबित होगा, ये तो अब तभी पता चलेगा जब IPL-12 का मजमां लगेगा.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें