By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Ipl Mega Auction 2022 Shah Rukh Khans Son Daughter Aryan Khan And Suhana Khan Attend Kkrs Pre Auction Briefing Photo Viral On Twitter
IPL 2022: KKR की प्री-ऑक्शन ब्रीफिंग में नजर आए शाहरुख खान के बच्चे आर्यन खान और सुहाना खान
IPL Auction : कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए प्री-आईपीएल नीलामी ब्रीफिंग के दौरान केकेआर के मालिक शाहरुख खान के बच्चे, आर्यन खान और सुहाना खान बेंगलुरु में नजर आए।
IPL Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के मेगा ऑक्शन 2022 से पहले शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के लिए प्री-आईपीएल नीलामी ब्रीफिंग के दौरान केकेआर के मालिक शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बच्चे आर्यन खान (Aryan Khan) और सुहाना खान (Suhana Khan) बेंगलुरु में नजर आए।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में आर्यन खान और उनकी बहन सुहाना केकेआर टीम की मैनेजमेंट टीम के सदस्यों के साथ रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के सीईओ और कोलकाता नाइट राइडर्स के सीईओ वेंकी के साथ गंभीर चर्चा में नजर आ रहे हैं।
सुहाना खान पहली बार आईपीएल ऑक्शन में नजर आएंगी, जबकि उनके भाई आर्यन पिछले सीजन भी नीलामी में शामिल हुए थे। पिछले साल उन्हें इवेंट में को-ओनर जूही चावला की बेटी जाह्नवी मेहता के साथ देखा गया था।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के लिए आंद्रे रसेल (Andre Russell) को 12 करोड़, वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) को 8 करोड़, वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) को 8 करोड़ और सुनील नरेन (Sunil Narine) को 6 करोड़ में रीटन किया है। केकेआर टीम अब बची हुई 48 करोड़ की पर्स के साथ 21 स्पॉट के लिए नए खिलाड़ी चुनने मेगा ऑक्शन में उतरेगी।
Also Read:
-
वैभव सूर्यवंशी कौन से स्कूल में पढ़ते हैं, कितनी फीस, कैसे मिलता है एडमिशन, IPL के लिए छोड़े Board Exams
-
वैभव सूर्यवंशी कौन से स्कूल में पढ़ते हैं, कितनी फीस, कैसे मिलता है एडमिशन, IPL के लिए छोड़े Board Exams
-
MS धोनी तूने यह क्या किया! जानें- कहां की सड़कों पर तेज रफ्तार में निकले माही, ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Topics
- Aryan Khan
- Indian Premier League
- Indian Premier League 2022
- IPL
- IPL 2022
- IPL 2022 Auction
- ipl auction
- IPL auction 2022
- IPL Auction Live
- ipl auction live updates
- IPL Mega Auction
- ipl mega auction 2022
- IPL Mega Auction Live
- IPL Mega Auction LIVE Updates
- KKR
- KKR news
- Kolkata Knight Riders
- Kolkata Knight Riders IPL Auction
- Kolkata Knight Riders IPL Mega Auction
- Kolkata Knight Riders News
- Kolkata Knight Riders Updates
- Shahrukh Khan
- Suhana Khan