
IPL MI Team 2021 Full squad: रोहित शर्मा की पल्टन में जुड़े ये नए नाम, देखिए मुंबई इंडियंस टीम का फुल स्क्वॉड
IPL MI Team 2021 Full squad: इन खिलाड़ियों में अर्जुन के अलावा नाथन कूल्टर-नाइल और एडम मिल्ने जैसे नाम भी शामिल हैं जिन पर मुंबई ने काफी पैसा खर्च किया है.

IPL MI Team 2021 Full squad: सबसे ज्यादा बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को हुई आईपीएल 2021 के लिए नीलामी में कई धांसू नाम अपने साथ जोड़े हैं. इन नामों में महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का नाम भी शामिल है. हालांकि मुंबई ने अपने ज्यादातक खिलाड़ियों को साथ जोड़े रखा था इसलिए उसे खरीददारी करते समय ज्यादा माथापच्ची नहीं करनी पड़ी. आईपीएल 2021 नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 7 खिलाड़ी खरीदे.
Also Read:
इन खिलाड़ियों में अर्जुन के अलावा नाथन कूल्टर-नाइल (Nathan Coulter-Nile) और एडम मिल्ने (Adam Milne) जैसे नाम भी शामिल हैं जिन पर मुंबई ने काफी पैसा खर्च किया है. ऑस्ट्रेलिया के नॉथन कुल्टर नाइल को मुंबई इंडियंस ने 5 करोड़ रुपये में खरीदा जबकि उनका आधार मूल्य 1.5 करोड़ रूपये का ही था. मुंबई इंडियंस ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने को 3.2 करोड़ रूपये की राशि में लिया जो उनके आधार मूल्य 50 लाख रूपये से छह गुना था.
नीलामी के बाद ये रहा मुंबई इंडियंस का फुल स्क्वॉड (IPL MI Team 2021 Full squad)
मुंबई ने आईपीएल नीलामी 2021 में कुल 7 खिलाड़ी खरीदे
खिलाड़ी | टाइप | खरीदने पर खर्च किए रुपये |
नाथन कूल्टर-नाइल | Bowler | ₹5,00,00,000 |
एडम मिल्ने | Bowler | ₹3,20,00,000 |
पीयूष चावला | Bowler | ₹2,40,00,000 |
जेम्स नीशम | All-Rounder | ₹50,00,000 |
युधवीर चरक | All-Rounder | ₹20,00,000 |
मार्को जानसेन | All-Rounder | ₹20,00,000 |
अर्जुन तेंदुलकर | All-Rounder | ₹20,00,000 |
आईपीएल 2021 नीलामी के बाद मुंबई इंडियंस का फुल स्क्वॉड (Updated MI Full Squad): रोहित शर्मा, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पांड्या, इशान किशन, जसप्रीत बुमराह, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, एडम मिल्ने, जेम्स नीशम, अर्जुन तेंदुलकर, मार्को जानसेन, युधवीर सिंह, जयंत यादव, किरोन पोलार्ड, क्रुनाल पांड्या, क्विंटन डी कॉक, राहुल चाहर, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट.
रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट: लसिथ मलिंगा, मिचेल मैकक्लेनाघन, जेम्स पैटिंसन, शेरफेन रदरफोर्ड, प्रिंस बलवंत राय, दिग्विजय देशमुख.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें खेल की और अन्य ताजा-तरीन खबरें