Top Recommended Stories

IPL RCB Team 2021 Full squad: यहां देखें विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर का फुल स्क्वॉड, इन बड़े खिलाड़ियों पर लगाया दांव

IPL RCB Team 2021 Full squad: आरसीबी की टीम ने कई महंगे खिलाड़ी खरीदे हैं. देखिए पूरी लिस्ट.

Published: February 18, 2021 9:15 PM IST

By Amit Kumar

IPL RCB Team 2021 Full squad
Complete list of players bought by RCB (© IANS)

IPL RCB Team 2021 Full squad: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore ipl 2021) ने गुरुवार को आईपीएल 2021 के लिए हुई नीलामी प्रक्रिया (RCB IPL Auction 2021) में कई बड़े खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है जिनमें ग्लेन मैक्सवेल (Glenn maxwell IPL 2021 Price) जैसा नाम भी शामिल है.

Also Read:

इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर डेनियल क्रिस्टियन को 4.80 करोड़ रुपये के साथ अपने साथ जोड़ा. ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर डेनियल क्रिस्टियन का बेस प्राइस 75 लाख रुपये था और कोलकाता नाइट राइडर्स तथा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए बोली लगाना शुरू किया. क्रिस्टियन की कीमत बढ़ती गई और बेंगलोर ने एक समय उनके लिए 4.40 करोड़ रुपये तक का दांव खेला.

इससे पहले दक्षिण अफ्रीकी आल राउंडर क्रिस मौरिस गुरूवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नीलामी इतिहास में सबसे ज्यादा मंहगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गये जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रूपये में खरीदा लेकिन मॉरिस से पहले आरसीबी ने सभी को चौंकाते हुए मैक्सेवल पर बड़ा दांव खेला.

ऑल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल 14.25 करोड़ रूपये की राशि हासिल करने में सफल रहे जिनकी बोली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने जीती. हालांकि मैक्सवेल का इस टी20 लीग में प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के क्रिकेट निदेशक माइक हेसन ने कहा, ‘‘हम एक ‘एक्स-फैक्टर’ वाला खिलाड़ी चाहते थे और मैक्सवेल को खरीदकर खुश हैं.’’

आरसीबी ने एक और बड़ा दांव लगाया न्यूजीलैंड के गेंदबाज पर. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन को 15 करोड़ रुपये में खरीदा. ये इस साल सबसे महंगे बिकने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं. जेमिसन इस बार की नीलामी में अब तक दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. जेमिसन का बेस प्राइस 75 लाख रुपये था.

नीलामी के बाद ये रहा आरसीबी का फुल स्क्वॉड (IPL RCB Team 2021 Full squad)

आरसीबी ने आईपीएल नीलामी 2021 में केवल 8 खिलाड़ी खरीदे

Players Baught by RCB in IPL 2021 Auction

खिलाड़ी टाइप खर्च किए रुपये
काइल जैमीसन All-Rounder ₹15,00,00,000
ग्लेन मैक्सवेल All-Rounder ₹14,25,00,000
डैन क्रिश्चियन All-Rounder ₹4,80,00,000
सचिन बेबी Batsman ₹20,00,000
रजत पाटीदार Batsman ₹20,00,000
मोहम्मद अजहरुद्दीन Wicket Keeper ₹20,00,000
सुयश प्रभुदेसाई All-Rounder ₹20,00,000
कोना श्रीकर भारत Wicket Keeper ₹20,00,000

IPL 2021 Royal Challengers Bangalore full squad: विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, युजवेंद्र चहल, देवदत्त पडिक्कल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, एडम ज़म्पा, शाहबाज़ अहमद, जोश फिलिप, क्रिश रिचर्डसन, पवन देशपांडे, ग्लेन मैक्सवेल, सचिन बेबी, रजत पाटीदार, मोहम्मद, मोहम्मद अज़ाम जैमीसन, डैन क्रिश्चियन.

रिलीज किए गए खिलाड़ी: गुरकीरत सिंह मान, मोइन अली, पार्थिव पटेल (सभी प्रकार के क्रिकेट से सेवानिवृत्त), पवन नेगी, शिवम दुबे, उमेश यादव, एरॉन फिंच, क्रिस मॉरिस, डेल लेयन, इसुरु उदाना।

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें खेल की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Published Date: February 18, 2021 9:15 PM IST