पाक के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे इरफान पठान के पिता, खड़े हुए जावेद मियांदाद, बचाव में कही ये बात

35 वर्षीय इरफान ने भारत के लिए 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले

Published date india.com Published: April 20, 2020 4:38 PM IST
पाक के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे इरफान पठान के पिता, खड़े हुए जावेद मियांदाद, बचाव में कही ये बात
Irfan Pathan with his Father @instagram

भारतीय क्रिकेट टीम ने सौरव गांगुली की अगुआई में 2003-04 में पाकिस्तान का दौरा किया था. उस दौरे पर भारतीय टीम ने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से जबकि 5 मैचों की वनडे सीरीज 3-2 से जीती थी. टीम इंडिया में उस समय हाल में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान भी शामिल थे. पठान ने दौरे पर अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया था.

इरफान ने खुलासा किया है कि पाकिस्तान दौरे के दौरान जावेद मियांदाद की टिप्पणी से उनके पिता काफी निराश थे. मियांदाद उस समय पाकिस्तान टीम के कोच थे और उस समय उन्होंने कहा था कि पठान जैसे गेंदबाज पाकिस्तान की गलियों में पाए जाते हैं. मियांदाद की इस टिप्पणी के बाद पठान के पिता काफी निराश थे और सीरीज खत्म होने के बाद वह मियांदाद से ड्रेसिंग रूम में मिलना चाहते थे.

Corona Warriors : कभी अपने खेल की बदौलत दुनिया जीतने वाले ये खिलाड़ी आज निभा रहे कोरोना योद्धा की भूमिका

पठान ने स्टार स्पोटर्स कार्यक्रम ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ में कहा, ‘मुझे याद है मियांदाद ने कुछ ऐसा कह दिया था कि मेरे जैसे गेंदबाज पाकिस्तान की हर गली में मिल जाते हैं. मेरे पिता और मैंने भी इस खबर के बारे में पढ़ा था, हमें यह अच्छा नहीं लगा. मुझे याद है कि सीरीज के आखिरी मैच में मेरे पिता पाकिस्तान आए थे. वह मेरे पास आए और कहा कि मैं पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में मियांदाद से मिलना चाहता हूं और मैंने कहा कि मैं नहीं चाहता हूं आप वहां जाएं.’

पूर्व ऑलराउंडर ने कहा, ‘जैसे ही मेरे पिता को मियांदाद ने देखा, वह खड़े हो गए और उन्होंने कहा-मैंने आपके बेटे के बारे में ऐसा कुछ भी नहीं कहा. उनकी बात सुनने के बाद मेरे पिता के चेहरे पर अजीब सी हंसी थी और उन्होंने कहा, मैं यहां आपको कुछ कहने नहीं आया था. मैं तो आपसे मिलना चाहता था, आप बेहतरीन खिलाड़ी थे.’

टी-20 की बढ़ती लोकप्रियता को देख आखिर क्यों चिंतित है ये दिग्गज, जानिए वजह

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

35 वर्षीय इरफान ने भारत के लिए 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले. उन्होंने पाकिस्तान दौरे के अनुभव को याद करते हुए कहा, ‘वहां का खाना, ड्रेसिंग रूम की कहानी, सीरीज जीतने के बाद सचिन पाजी ने मुझे गाना गाने को कहा था. पूरी टीम एकजुट होकर खेली थी और वह एक शानदार दौरा था.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.