अपने आखिरी इंटरनेशनल मैच से पहले सुनील छेत्री का बड़ा बयान , बोले तैयार हो गया है मेरा सूट

कुवैत के खिलाफ अपने आखिरी मैच से पहले सुनील छेत्री ने बड़ा बयान दिया है. मैं फीफा विश्व कप क्वालीफायर पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश कर रहा हूं.

Published date india.com Published: June 5, 2024 4:01 PM IST
अपने आखिरी इंटरनेशनल मैच से पहले सुनील छेत्री का बड़ा बयान , बोले तैयार हो गया है मेरा सूट

भारतीय फुटबाल टीम के स्टार खिलाड़ी सुनील छेत्री ने बुधवार को अपना आखिरी मुकाबला खेलेगें. कुवैत के खिलाफ मुकाबले से पहले सुनील छेत्री ने टीम को लेकर बड़ी बाते कही है. सुनील ने कहा की मैं फीफा विश्व कप क्वालीफायर पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश कर रहा हूं. भारतीय टीम के लिए विश्व कप के अगले दौर के लिए क्वॉलीफाई करने के लिए ये काफी अहम मैच है.

अगर भारत की टीम ये मैच जीतने में कामयाब रही तो उसकी जगह फीफा विश्व कप के तीसरे दौर में उसकी जगह लगभग पक्की हो जायेगी. फीफा विश्व कप का आयोजन 2026 में अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होना है. छेत्री ने पिछले महीने में ही संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था.

मैच से पहले क्या बोले सुनील छेत्री

कुवैत के खिलाफ अपने आखिरी मैच से पहले सुनील छेत्री ने बड़ा बयान दिया है. छेत्री बोले की अगर हम कल जीतते हैं तो हम लगभग क्वालीफाई (तीसरे चरण के लिए) कर लेंगे. हमें घरेलू और विदेशी सरजमीं पर पांच-पांच मैच खेलने का मौका मिलेगा. मैं अच्छे सूट पहनूंगा और जहां भी टीम खेलेगी वहां मैच देखूंगा. जब छेत्री से ये पूछा गया की क्या वो अपने संन्यास के फैसले पर विचार करेंगे तो इसका भी उन्होंनें जवाब दिया.

छेत्री बोले की नहीं सर, मेरे सूट तैयार हो गये हैं और अब मैं टीम के खिलाड़ियों के खेल का लुत्फ उठाउंगा. मैंने इसके बारे में बहुत सोचा है और मेरी 19 साल की यात्रा बहुत अच्छी रही. टीम जहां भी जाएगी, मैं एक प्रशंसक के तौर पर जाऊंगा और टीम का समर्थन करूंगा. यह मेरे और मेरे आखिरी मैच के बारे में नहीं है. मैं इसे इस तरह से नहीं देखता हूं और हम वास्तव में यह मुकाबला जीतना चाहते हैं. यह आसान नहीं होने वाला है, लेकिन हम तैयार हैं इसके लिए हमें जबरदस्त समर्थन मिलेगा.

छेत्री पर बोले भारतीय कोच

स्टिमक ने कहा हमें इन खिलाड़ियों का ख्याल रखना होगा. उनकी टीम में भी सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर नहीं है और हमें भी संदेश झिंगन की कमी खलेगी. उन्होंने कतर के खिलाफ पिछले मैच में अपने खेल के स्तर को ऊंचा किया था. भारतीय कोच बोले की मुझे हालांकि अपनी तैयारियों पर पूरा भरोसा है. यह फुटबॉल का खेल है और खिलाड़ियों को इसका लुत्फ उठाना चाहिये. नतीजा हमेशा भगवान के हाथ में होता है. सुनील छेत्री के आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज करके उनकी शानदार विदाई करना चाहेगें

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.