WI vs ENG: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से दी शिकस्त, सीरीज 1-1 से बराबर

इंग्लैंड ने विल जैक्स और जोस बटलर के अर्धशतक से वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया और सीरीज में वापसी की.

Published date india.com Updated: December 7, 2023 11:16 AM IST
ENGLAND CRICKET TEAM
PIC- ECB

WI vs ENG, 2nd ODI: 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में मेहमान इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से मात दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने कप्तान शाई होप के अर्धशतक की बदौलत 202 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में इंग्लैंड ने 4 विकेट खोकर 33वें ओवर में 203 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली. इंग्लैंड की जीत के हीरो रहे विल जैक्स और जोस बटलर. जैक्स ने 73 और बटलर ने नाबाद 58 रनों की पारी खेली.

एक समय सात ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर चार विकेट पर 23 रन था लेकिन होप ने शेरफान रदरफोर्ड (63) के साथ 129 रन की साझेदारी करके पारी को संभाला. उन्होंने 44 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और 68 गेंद में 68 रन बनाये. रदरफोर्ड ने 71 गेंद में अर्धशतक पूरा किया.

जवाब में जैक्स ने फिल साल्ट(21) के साथ 50 रन की साझेदारी की और 43 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. इंग्लैंड के जाक क्रॉउले और बेन डकेट जल्दी आउट हो गए लेकिन हेनरी ब्रूक और जोस बटलर ने 17.1 ओवर बाकी रहते टीम को जीत दिलाई. बटलर 58 रन बनाकर और ब्रूक 43 के स्कोर पर नाबाद रहे. बटलर ने 36 रन पूरे होते ही वनडे क्रिकेट में 5000 रन पूरे कर लिये. इससे पहले शुरूआती वनडे में होप इस आंकड़े तक पहुंचे थे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.