By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Jason Roy Century England Vs Bangladesh Cardiff World Cup 2019
विश्वकप 2019: जेसन रॉय ने कार्डिफ में खेली रिकॉर्ड तोड़ पारी
जेसन रॉय वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए.
नई दिल्ली : जेसन रॉय (Jason Roy) इंग्लैंड (England) के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार हैं. उन्होंने एक बार फिर इस बात को साबित कर दिया. रॉय ने बांग्लादेश (England vs Bangladesh) के खिलाफ वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) के एक मैच में शनिवार को शानदार शतक जड़ा. रॉय ने कार्डिफ (Cardiff) में खेली इस पारी में 121 गेंदों का सामना करते हुए 153 रन बनाए. उन्होंने इस पारी की बदौलत कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. रॉय वर्ल्डकप में इंग्लैंड के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए. उन्होंने इस तरह कई दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा. इसके साथ ही रॉय इंग्लैंड के लिए एक बड़ा दिलचस्प रिकॉर्ड अपने नाम किया.
इंग्लैंड और बांग्लादेश (England vs Bangladesh) के बीच कार्डिफ में मैच खेला खेला जा रहा है. इसमें इंग्लैंड टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रही है. टीम के ओपनर जेसन रॉय ने पारी की शुरुआत की. उन्होंने इस दौरान 153 रन बनाए. रॉय की यह पारी इंग्लैंड के लिए वर्ल्ड कप में खेली गई दूसरी सबसे बड़ी निजी पारी है. इस मामले में एंड्रयू स्ट्रॉस पहले स्थान पर हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप 2011 में 158 रन की पारी खेली थी. जबकि डेनिस एमिस तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने वर्ल्ड कप 1975 में भारत के खिलाफ 137 रन बनाए थे. यह मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स मैदान में खेला गया था.
प्रैक्टिस के दौरान वॉर्नर के शॉट से गेंदबाज घायल, सिर में चोट लगने से पहुंचा हॉस्पिटल
गौरतलब है कि रॉय ने एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम किया. वो इंग्लैंड के लिए 2018 के अब तक सबसे ज्यादा वनडे शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए. रॉय ने 6 शतक जड़े हैं. जबकि जॉनी बेयरस्टो 5 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. इसके अलावा जोस बटलर और जो रूट भी 5-5 शतक लगा चुके हैं.
INDvsAUS: भारत पर भारी रहा है ऑस्ट्रेलिया, लेकिन इस बार रोमांच होगा दोगुना
बता दें कि जेसन रॉय ने बांग्लादेश के खिलाफ 121 गेंदों का सामना करते हुए 153 रन बनाए. उन्होंने इस दौरान 14 चौके और 5 छक्के भी लगाए. इंग्लैंड के लिए इस पारी में जॉनी बेयरस्टो ने भी अर्धशतक लगाया. हालांकि वो 51 रन बनाकर आउट हो गए. विकेटकीपर बैट्समैन जॉस बटलर ने भी शानदार पारी खेली. बटलर ने 44 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 64 रन बनाए. कप्तान इयान मोर्गन 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
Also Read:
-
ICC Women's World Cup 2025: बांग्लादेश के हाथों उलटफेर होने से बची इंग्लैंड, लगातार दूसरी जीत के बाद बनी टेबल टॉपर
-
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले खिलाड़ी- एक बल्लेबाज तो शर्मनाक रिकॉर्ड की भी बना चुका है फिफ्टी
-
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले खिलाड़ी- एक बल्लेबाज तो शर्मनाक रिकॉर्ड की भी बना चुका है फिफ्टी
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें