केएल राहुल बोले- चोटिल बुमराह जसप्रीत बुमराह समय के साथ...

केएल राहुल खराब फॉर्म के चलते भारतीय टेस्‍ट टीम से बाहर हैं।

Published date india.com Updated: October 4, 2019 9:13 PM IST
Team India, Jasprit Bumrah ICT Facebook
Jasprit Bumrah with Team (File Photo) @ ICT Facebook

भारतीय टीम के खिलाड़ी केएल राहुल (KL Rahul) ने कहा है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) बेहतरीन प्रतिभा के धनी हैं और समय के साथ वह और बेहतर होते जाएंगे. राहुल और बुमराह दक्षिण अफ्रीका के साथ (India vs South Africa) जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. बुमराह चोट के कारण बाहर हैं तो वहीं राहुल को खराब फॉर्म का खामियाजा भुगतना पड़ा है.

पढ़ें:- सौरव गांगुली को मयंक की बल्‍लेबाजी पर नहीं है विश्‍वास, कहा- पहले…

राहुल ने एक संवाद कार्यक्रम में कहा, “वह (बुमराह) बेहतरीन प्रतिभा के धनी हैं. वे जब भारत के लिए नहीं खेल रहे थे तभी मुझे उनके साथ खेलने का मौका मिला था. हम जूनियर स्तर पर साथ खेले हैं और वह हमेशा से उन खिलाड़ियों में रहे हैं जो क्रिकेट के लिए समर्पित और प्रतिबद्ध हैं. आप उनसे पंगा नहीं ले सकते क्योंकि वह अच्छी खासी तेजी से गेंद करते हैं.”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

उन्होंने कहा, “वह हमेशा से काफी प्रतिस्पर्धी रहे हैं. वे अभी जो देश के लिए कर रहे हैं वो शानदार है और मैं जानता हूं कि वह समय के साथ और बेहतर होते जाएंगे.”

पढ़ें:- डीन एल्‍गर ने बताया उन्‍होंने कैसे ढूंढ़ा भारतीय स्पिन गेंदबाजों का तोड़

सलामी बल्लेबाज ने कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स के साथ खेलना पसंद करेंगे.

स्टोक्स ने इंग्लैंड को विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. साथ ही हाल ही में खत्म हुई एशेज सीरीज में तीसरे टेस्ट मैच में बेहतरीन पारी खेल ऑस्ट्रेलिया के मुंह से जीत छीन ली थी.

राहुल ने कहा, “उन्होंने जो किया वो अविश्वसनीय था. वो टेस्ट मैच हमेशा सबसे अच्छा टेस्ट मैच रहेगा. इस तरह की पारी खेलना शानदार है. स्टोक्स गेंदबाजी कर सकते हैं, वह शानदार फील्डर हैं. वह जहां खेले हैं वहां टीम पर गहरा प्रभाव छोड़ा है. मुझे उम्मीद है कि वे मेरी टीम के लिए खेलें. उनको अपनी टीम में शामिल करना अच्छा होगा.”

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.