पूर्व पाक खिलाड़ी ने बताया कोहली के बल्ले से क्यों बरसते हैं इतने रन

जावेद मियांदाद ने कहा वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं.

Published date india.com Updated: February 8, 2018 1:05 PM IST
Javed Miandad praised virat kohli performance in capetown | पूर्व पाक खिलाड़ी ने बताया कोहली के बल्ले से क्यों बरसते हैं रन

नई दिल्ली: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में खेले गए तीसरे वनडे मैच में भारत ने 124 रन से जीत हासिल की. इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शतकीय पारी खेली. कोहली बतौर भारतीय कप्तान वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया. पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी जावेद मियांदाद ने कोहली प्रदर्शन की तारीफ की. उन्होंने कहा वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं.

पाकपैशन डॉट नेट में छपी खबर के  मुताबिक मियांदाद ने कहा कि कोहली की तकनीकी रुप से सक्षम हैं, इससे वो भारत को हर मुश्किल परिस्थिति से निकालकर जीत तक पहुंचा देते हैं. मियांदाद ने कहा, ”वो एक महान बल्लेबाज की तरह खुद को स्थापित कर रहे हैं. कोहली की बल्लेबाजी का तरीका ऐसा है कि वो अधिकतर बार बेहतरीन प्रदर्शन करने में सक्षम हैं. अगर किसी बल्लेबाज में तकनीकी रूप से कोई कमी है तो वह एक बार तो रन बना लेगा, लेकिन उसके लिए लगातार रन बनाना मुश्किल होगा. कोहली में एक अच्छी बात यह है कि वो गेंदबाजों की कमियों और उनके मजबूत हिस्से को बहुत जल्दी समझ लेते हैं.

इनके ‘साथ’ से बन रही है साउथ अफ्रीका में बात, ये हैं विराट के ‘X- फैक्टर’ !

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

मियांदाद ने न्यूजीलैंड में खेले गए अंडर 19 वर्ल्डकप के बारे में कहा, भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही और उसने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 203 रन से हराया. इस मैच में पाकिस्तान के सिर्फ दो खिलाड़ी ही डबल डिजिट में रन बना पाए और पूरी टीम 69 रन पर ऑल आउट हो गयी.

गौरतलब है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए केपटाउन वनडे मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 303 रन बनाए. इसके जवाब में उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम 179 रन पर ऑल आउट हो गयी. भारत की ओर से दमदार प्रदर्शन करते हुए कोहली ने 159 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 160 रन बनाए. यह उनके वनडे करियर का 34वां शतक था.

बता दें कि जावेद मियांदाद पाक टीम के पूर्व खिलाड़ी रह चुके हैं. उन्होंने 233 इंटरनेशनल वनडे मुकाबले खेले हैं, जिनमें 7382 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 8 शतक जड़े हैं. उन्होंने 124 टेस्ट मुकाबले भी खेले हैं, जिनमें 8832 रन बनाए हैं. मियांदाद ने टेस्ट मैचों में 23 शतक और 6 दोहरे शतक जड़े हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.