रणजी ट्रॉफी: झारखंड ने हरियाणा को 9 विकेट से हराया, अजय यादव 'मैन ऑफ द मैच'

झारखंड ने रणजी ट्रॉफी के मैच में हरियाणा को नौ विकेट से हरा दिया.

Published date india.com Published: November 13, 2018 4:37 PM IST
रणजी ट्रॉफी: झारखंड ने हरियाणा को 9 विकेट से हराया, अजय यादव 'मैन ऑफ द मैच'

नई दिल्ली : झारखंड ने रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-सी के अपने दूसरे मैच में हरियाणा को दूसरे दिन मंगलवार को ही नौ विकेट से हरा दिया. झारखंड ने चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में हरियाणा को पहली पारी में 81 रनों पर ढेर किया था और अपनी पहली पारी में 143 रन बनाते हुए उस पर 62 रनों की बढ़त ले ली थी. झारखंड के गेंदबाजों ने एक बार फिर अपना जलवा दिखाया और हरियाणा को दूसरी पारी में 72 रनों पर ही रोक दिया. अजय यादव को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया.

झारखंड को चौथी पारी में सिर्फ 11 रनों का लक्ष्य मिला जो उसने चार ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया. झारखंड ने एकमात्र विकेट कप्तान ईशान किशन (1) के रूप में खोया. नजीम सिद्दीकी 10 और सुमित कुमार एक रन बनाकर नाबाद लौटे.

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में जड़े हैं 5 टेस्ट शतक, जानें कौन है सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

हरियाणा को पहली पारी में समेटने में अजय यादव के चार विकेट और राहुल शुक्ला के तीन विकेटों के अलावा वरुण एरॉन के दो विकेटों का अहम योगदान रहा. पहली पारी में हरियाण की तरफ से सिर्फ दो बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े को छू सके थे. शुभम रोहिला ने 36 तथा हिमांशु राणा ने 25 रनों का योगदान दिया था.

ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया को पहली टेस्ट सीरीज जीत का इंतजार, सिर्फ 5 मैचों में मिली है जीत

आशीष हुड्डा ने पांच विकेट लेकर झारखंड को भी पहली पारी में बड़ा स्कोर नहीं करने दिया था, लेकिन दूसरी पारी में हरियाणा के बल्लेबाज एक बार फिर विफल रहे और बड़ा स्कोर नहीं कर सके. झारखंड के लिए इस बार वरुण ने छह विकेट अपने नाम किए. अजय ने तीन विकेट लिए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.