पाकिस्तान ने टीम से निकाला बाहर तो जुनैद ने कर दिया ट्वीट, छिड़ गया विवाद

पाकिस्तानी टीम से बाहर होने पर जुनैद खान ने विवादित प्रतिक्रिया दी.

Published date india.com Published: May 21, 2019 3:04 PM IST
पाकिस्तान ने टीम से निकाला बाहर तो जुनैद ने कर दिया ट्वीट, छिड़ गया विवाद

नई दिल्ली : पाकिस्तान ने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के लिए फाइनल टीम घोषित की. इसमें मोहम्मद आमिर, वहाब रियाज और आसिफ अली को जगह दी. जबकि जुनैद खान, फहीम अशरफ और अदिब अली को बाहर का रास्ता दिखाया. जुनैद को वर्ल्ड कप टीम से बाहर होना ठीक नहीं लगा. इसलिए उन्होंने एक ट्वीट किया. उनके इस ट्वीट ने विवाद का रूप ले लिया. हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की समझदारी की वजह से यह विवाद ज्यादा बढ़ा नहीं. अहम बात यह रही कि जुनैद ने बाद में यह ट्वीट डिलिट भी कर दिया. लेकिन तब तक वह सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था.

दरअसल 30 मई से इंग्लैंड में वर्ल्ड कप खेलना जाना है. इसके लिए पाकिस्तान ने सोमवार को फाइनल टीम घोषित की. इसमें जुनैद को जगह नहीं मिली. उन्हें यह बात बहुत बुरी लगी. इसलिए जुनैद ने कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे दी. जुनैद ने अपने ऑफीशियल ट्विटर हैंडल पर एक फोटो शेयर की. इस फोटो में जुनैद के मुंह पर टेप चिपकी हुई है. उन्होंने कैप्शन लिखा, मैं कुछ नहीं कहना चाहता था. सच कटड़वा होता है.

विश्व कप के लिए टीम इंडिया के पास है ‘ट्रंप कार्ड’, पूर्व पाक खिलाड़ी ने की तारीफ

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जुनैद के इस ट्वीट को नोटिस किया. हालांकि उन्होंने जुनैद के खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं की. एक पाकिस्तानी अखबार के मुताबिक पीसीबी का कहना है कि वर्ल्डकप करीब है. इसलिए वो किसी भी तरह का विवाद नहीं चाहते हैं.

मोईन अली ने दिल जीत दिल, स्मिथ-वॉर्नर के लिए फैन्स से की खास रिक्वेस्ट

बता दें कि 30 मई से विश्व कप 2019 की शुरुआत हो रही है. इसका पहला मुकाबला इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच लंदन में होगा. जबकि पाकिस्तान का पहला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ नॉटिंघम में आयोजित होगा. पाक ने इस टूर्नामेंट के लिए सरफराज अहमद की कप्तानी में आसिफ अली, बाबर आजम, फखर जमान, हैरिस सोहेल, हसन अली, इमाद वसीम, इमाम उल हक, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, शोएब मलिक और वहाब रियाज को टीम में शामिल किया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.