ऑस्‍ट्रेलिया को है महेंद्र सिंह धोनी जैसे फिनिशर की तलाश, जस्टिन लैंगर ने बताई वजह

धोनी ने विश्‍व कप 2019 के बाद से प्रतिस्‍पधी क्रिकेट नहीं खेला है.

Updated: March 11, 2020, 9:57 AM IST

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर ऑस्‍ट्रेलियाई टीम (South Africa vs Australia) को वनडे सीरीज में 0-3 से क्‍लीन स्‍वीप झेलनी पड़ी. कंगारू टीम मैच के दौरान अच्‍छी स्थिति में होने के बावजूद भी फिनिश नहीं कर पाई. कोच जस्टिन लैंगर (Justin Langer) ने कहा कि उनकी टीम को सीमित ओवरों के क्रिकेट में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जैसे फिनिशर की तलाश है.

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) विश्‍व कप 2019 के बाद से प्रतिस्‍पधी क्रिकेट से दूर हैं. वो आईपीएल 2020 से फिर मैदान में वापसी करने जा रहे हैं. भारतीय चयनसमिति पहले ही यह साफ कर चुकी है कि धोनी अगर टीम इंडिया में वापसी करना चाहते हैं तो उन्‍हें आईपीएल के दौरान अच्‍छा प्रदर्शन करना ही होगा.

पढ़ें:- Road Safety World Series: इरफान पठान ने 31 गेंद पर ठोके 57 रन, इंडिया लीजेंड की SL पर 5 विकेट से जीत

जस्टिन लैंगर ने दक्षिण अफ्रीका दौरा समाप्‍त होने के बाद वापस ऑस्‍ट्रेलिया के लिए रवाना होने से पूर्व कहा, “हम भाग्यशाली रहे हैं कि अतीत में हमारे पास माइक हसी या माइकल बेवन जैसे खिलाड़ी रहे हैं जो फिनिशर के बेहतरीन मास्टर थे. एमएस धोनी (MS Dhoni) भी शानदार फिनिशर मास्टर हैं. जोस बटलर ने इंग्लैंड के लिए शानदार काम किया है.”

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.