युवा तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी ने चोटिल होने के कारण 19 महीने तक बाहर रहने के बाद आगामी ‘एमर्जिंग एशिया कप’ के लिये सोमवार को भारतीय टीम में वापसी की।
पढ़ें:- IND vs SA: अपने खेल में अश्विन-जडेजा सी निरंतरता चाहते हैं केशव महाराज
पिछले साल न्यूजीलैंड में अंडर-19 विश्व कप में भारत के खिताबी अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले नागरकोटी पर बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में विशेषज्ञों ने लगातार निगरानी रखी। वह यहां पीठ के निचले हिस्से, एड़ी और टखने का उपचार करा रहे थे।
इस 19 वर्षीय खिलाड़ी ने अपना आखिरी मैच पिछले साल राजस्थान की तरफ से विजय हजारे ट्राफी में खेला था। ‘एमर्जिंग एशिया कप’ नवंबर में बांग्लादेश में आयोजित किया जाएगा।
पढ़ें:- गौतम गंभीर बोले- टीम मैनेजमेंट को हिम्मत दिखानी होगी और…
टूर्नामेंट के लिये भारतीय टीम इस प्रकार रहा है :
विनायक गुप्ता, आर्यन जुयाल, बी.आर. शरथ (कप्तान और विकेटकीपर) चिन्मय सुतार, यश राठौड़, अरमान जाफर, संवीर सिंह, कमलेश नागरकोटी, ऋतिक शौकीन, एसए देसाई, अर्शदीप सिंह, एसआर दुबे, कुमार सूरज, पी.रेखाडे, कुलदीप यादव।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.