By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Kamran Akmal Offers To Pay Umar Akmal Fine For Sake Of Brother Rehabilitation Programme
PSL की कमाई से Umar Akmal का जुर्माना भरेंगे भाई Kamran Akmal!
खेल पंचाट न्यायालय (सीएसएस) ने उमर अकमल पर 12 महीने की निलंबन की सजा के साथ 42.5 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया है.
पाकिस्तानी विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल (Kamran Akmal) मैच फिक्सिंग मामले में फंसे अपने भाई उमर अकमल (Umar Akmal) पर जुर्माने की राशि को खुद भरना चाहते हैं. कामरान ने यह रकम पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की फीस से देने की पेशकश की है, जिससे उनका भाई अपने रिहैब्लिटेशन प्रोग्राम शुरू कर सके. PCB ने उमर अकमल को पीएसएल मैच में मैच फिक्सिंग के लिए संपर्क किए जाने की सूचना नहीं देने पर उन्हें निलंबित कर दिया था. 30 साल के उमर ने फरवरी 2020 से क्रिकेट नहीं खेला है.
यह मामला लुसाने स्थित खेल पंचाट न्यायालय (सीएसएस) पहुंचा, जहां उमर पर 12 महीने की निलंबन की सजा के साथ 42.5 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया गया. उमर से इस रकम में किस्तों में देने की पेशकश की थी लेकिन बोर्ड ने उसे ठुकराते हुए कहा कि पूरी रकम जमा किये बिना वह भ्रष्टाचार रोधी कोड के तहत प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी के लिए जरूरी रिहैब्लिटेशन कार्यक्रम से नहीं जुड पायेंगे.
कामरान ने रविवार को कहा, ‘‘मैं अपने भाई के लिए जुर्माना भरने को तैयार हूं. मैं पीसीबी से अनुरोध करता हूं कि वह पीएसएल मैचों के लिए मुझे मिलने वाली राशि से इस रकम को काट सकता है. पैसा इतना बड़ा मुद्दा नहीं होना चाहिए.”
कामरान ने आगे कहा, “वे मेरी फीस और यहां तक कि उमर से जब खेलना शुरु करेगा तब भी पैसा पीसीबी की तरफ से ही आयेगा. मैं पीसीबी से अनुरोध करता हूं कि वह कुछ उदारता दिखाए क्योंकि उमर जुर्माना देने के लिए तैयार है.’’
उमर अकमल ने अब तक 16 टेस्ट की 30 पारियों में 1003 रन बनाए हैं, जबकि 121 वनडे में 3194, जबकि 84 टी20 मैचों में 1690 रन बना चुके हैं. उमर ने टेस्ट में 12 कैच, वनडे में 77 कैच और 13 स्टंपिंग और टी20 में 52 शिकार विकेट के पीछे से किए हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें