कामरान अकमल को क्यों याद आए सचिन तेंदुलकर, MS Dhoni और विराट कोहली, जानें पूरी डिटेल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम से ड्रॉप किए गए कामरान अकमल के छोटे भाई उमर अकमल पर हाल में 3 साल का बैन लगाया गया है

Published date india.com Published: April 29, 2020 2:28 PM IST
कामरान अकमल को क्यों याद आए सचिन तेंदुलकर, MS Dhoni और विराट कोहली, जानें पूरी डिटेल
sachin, dhoni, virat

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज उमर अकमल को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) से पहले भ्रष्ट संपर्कों की जानकारी नहीं देने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने 3 साल का बैन लगाया है. उमर के बड़े भाई और पाक टीम से ड्रॉप किए गए विकेटकीपर कामरान अकमल ने अपने छोटे भाई को दिग्गज सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान विराट कोहली के से सीख लेने की सलाह दी है.

B’day Special: बीमार होने के बावजूद इस भारतीय पेसर ने टीम इंडिया को दिलाया था ‘सुपर सिक्स’ का टिकट

कामरान ने ‘काउ कार्नर क्रॉनिकल्स’ कार्यक्रम में कहा, ‘मेरी उमर को सलाह है कि उसे सीख लेनी चाहिए. अगर उसने गलती की है तो उसे दूसरों से सीखना चाहिए. वह अभी युवा है. जिंदगी में कई विपरीत परिस्थितियां आती हैं. उसे विराट कोहली से जरूर सीख लेनी चाहिए. आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के शुरुआती दिनों में विराट अलग तरह के इंसान थे और इसके बाद उन्होंने अपना रवैया बदला. देखो वह कैसे विश्व का नंबर एक बल्लेबाज बना.’

कामरान ने कहा कि उनका छोटा भाई तेंदुलकर और धोनी के व्यवहार से भी सीख ले सकता है जो हमेशा विवादों से दूर रहे.

‘दूसरा उदाहरण धोनी का है’

बकौल कामरान, ‘हमारा खुद का बाबर आजम है जो अभी दुनिया के शीर्ष तीन बल्लेबाजों में शामिल है. दूसरा उदाहरण धोनी का है. देखिये कि किस तरह से उसने अपनी टीम की अगुवाई की. सचिन पाजी हैं जो हमेशा विवादों से दूर रहे. हमारे सामने ये शानदार उदाहरण हैं.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

माइकल हसी की टेस्‍ट-XI में सचिन-सहवाग-विराट शामिल, इन दिग्‍गजों को भी मिली जगह

कामरान ने कहा, ‘हमें उनके आचरण पर ध्यान देकर उनसे सीखना चाहिए. वे केवल खेल पर ध्यान देते हैं. मैदान के बाहर प्रशंसकों के साथ उनका व्यवहार बहुत अच्छा रहा है और वे खेल के शानदार दूत हैं. हम उनका अनुसरण करके फायदे में ही रहेंगे.’

कामरान ने कहा कि उनके छोटे भाई को कड़ी सजा दी गई जबकि इसी तरह के अपराध के लिए दूसरों को कम सजा दी गई थी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.