विलियमसन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने

केन विलियमस ने आईपीएल में बड़ी उपलब्धि हासिल की.

Written by: Ratnakar Pandey
Updated: May 27, 2018, 8:26 PM IST

नई दिल्ली: आईपीएल 2018 का फाइनल मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराहबाद के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में हैदराबाद के कप्तान केन विलियसमन ने शानदार रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने इस रिकॉर्ड से किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी क्रिस गेल और पूर्व खिलाड़ी माइक हसी को पीछे छोड़ दिया है. विलियमसन ने आईपीएल के इस सीजन में 700 रन पूरे कर लिए हैं.

दरअसल आईपीएल 2018 में विलियमसन ने आईपीएल के इस सीजन में 700 रन पूरे कर लिए हैं. उन्होंने चेन्नई के खिलाफ फाइनल मैच में खेलते हुए 36 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 47 रन की अहम पारी खेली. उन्होंने इस पारी की बदौलत आईपीएल 2018 में कुल 735 रन बना लिए हैं. ऐसा करके विलियमसन ने क्रिस गेल और माइक हसी को आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया.

हैदराबाद को लगा पहला तीसरा झटका, विलियमसन अर्धशतक बनाने से चूके

आईपीएल के किसी एक सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी शिखर धवन के नाम दर्ज है. विराट ने आईपीएल 2016 में 4 शतकों की बदौलत 973 रन बनाए थे. कोहली के बाद दूसरे नंबर पर हैदराबाद के खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं. उन्होंने ने भी 2016 में 848 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की थी. हालांकि वो इस सीजन में नहीं खेले. इनके बाद तीसरे नंबर पर केन विलियमसन आ गए हैं. जब कि क्रिस गेल ने 2012 में 733 रन और माइक हसी ने 2013 में 733 रन बनाए थे.

VIDEO: फाइनल से पहले धोनी ने चेन्नई के खिलाड़ियों को दी ‘स्पेशल ट्रेनिंग’, गेंदबाज भी जड़ेंगे छक्के

बता दें कि आईपीएल 2018 के फाइनल मैच से पहले चेन्नई और हैदराबाद ने इस सीजन में तीन मैच खेले. इस दौरान तीनों मैच चेन्नई ने जीते हैं. अब वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे फाइनल में टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. हैदराबाद के ओपनर श्रीवत्स गोस्वामी 5 रन बनाकर रन आउट हो गए. जब कि शिखर धवन 26 रन बनाकर चलते बने. हालांकि केन विलियमसन ने अहम पारी खेलते हुए 47 रन का योगदान दिया.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.