इस टी-20 टीम के मालिक को पुलिस ने मैच फिक्सिंग के आरोप में किया अरेस्ट, 34 खिलाड़ियों को भी समन

आरोप है कि क्रिकेट लीग के मालिक का दुबई के एक बुकी से संपर्क था. पुलिस का कहना है कि पूरे सुबूत के बाद कार्रवाई की गई है.

Updated: September 24, 2019, 10:28 PM IST

नई दिल्ली: कर्नाटक प्रीमियर लीग में ‘बेलगावी पैंथर्स’ क्रिकेट टीम फ्रेंचाइजी के मालिक अली असफाक थारा को मैच फिक्सिंग के आरोप में अरेस्ट कर लिया गया है. सेंट्रल क्राइम ब्रांच पुलिस ने ये कार्रवाई की है. अली असफाक पर आरोप है कि उनके तार ‘इंटरनेशनल बैटिंग स्कैम’ से जुड़े हुए हैं. कर्नाटक प्रीमियर लीग कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित कराया जाता है.

बताया जा रहा है कि अली असफाक दुबई के एक बुकी के संपर्क में थे. जॉइंट पुलिस कमिश्नर संदीप पाटिल ने बताया कि अली असफाक को अरेस्ट किया गया है. पुलिस मैच फिक्सिंग के आरोपों की जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि आरोपों को साबित करने के लिए हमारे पास पर्याप्त सुबूत हैं. इसके साथ ही क्रिकेट लीग से जुड़े 34 खिलाड़ियों को भी तलब किया गया है. इन खिलाड़ियों से भी पूछताछ की जा रही है. बता दें कि इस लीग ने कई ऐसे खिलाड़ी भी खेल रहे हैं, जो भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे हैं.

थारा पर आरोप है कि वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर के दुबई के एक बुकी के संपर्क में थे. इसके साथ ही वह दूसरी टीमों के खिलाड़ियों के साथ संपर्क बनाये हुए थे. जबकि ये नियमों के खिलाफ है. पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रांच द्वारा शुक्रवार को अली असफाक थारा से पूछताछ की जाएगी.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.