By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Karun Nair Dancing Show Shot Against Chennai Super Kings Pune Ipl2018
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ करुण नायर का 'डांसिंग शू शॉट', देखें वीडियो
करुण नायर ने चेन्नई के खिलाफ पुणे में डासिंग शू शॉट खेला.
नई दिल्ली: आईपीएल में कई तरह के बेहतरीन नजारे देखने को मिलते हैं. इस दौरान कई बार गेंदबाज तो कई बार बल्लेबाज दर्शकों को अपने प्रदर्शन से रोमांचित कर देते हैं. इस सिलसिले में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी करुण नायर ने एक शानदार शॉट खेलकर दर्शकों के रोमांच को दोगुना कर दिया. उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ पुणे में खेले गए मैच में एक डासिंग शू शॉट खेला, जो कि काफी मजेदार था.
दरअसल चेन्नई के खिलाफ रविवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब ने ऑल आउट होने तक 153 रन बनाए. इस दौरान करुण नायर ने 26 गेंदों का सामना करते हुए 5 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 54 रन की अहम पारी खेली. नायर ने इस पारी के दौरान एक दिलचस्फ शॉट खेला. उन्होंने 19वें ओव ओवर की दूसरी गेंद पर स्टम्प्स के पीछे शॉट खेला. यह शॉट खेलते समय नायर बैटिंग स्टाइल काफी अलग था.
प्लेऑफ में पहुंचने के बाद धोनी का खुलासा, चेन्नई के दो खिलाड़ियों की वजह से पंजाब हार गया मैच
आईपीएल ने अपने ऑफीशियल फेसबुक पेज पर शेयर वीडियो शेयर किया, जिसमें नायर ‘डासिंग शू शॉट’ खेलते दिखे. नायर का यह वीडियो सोशल मीडिया परर काफी चर्चित रहा. फेसबुक पर दर्शकों ने इस वीडियो पर कई तरह की प्रतिक्रिया दी है. इस दौरान कई लोगों ने नायर के इस शॉट की तारीफ भी की है.
धोनी, कोहली और रैना का ‘मई कनेक्शन’, तीनों ने इस महीने में बनाया IPL का स्पेशल रिकॉर्ड
देखें वीडियो :
IPL2018 से बाहर होने के बाद फूटा अश्विन का गुस्सा, इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार
चेन्नई और पंजाब के बीच खेले गए इस मैच में पंजाब को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. पंजाब इस मुकाबले में हारते ही आईपीएल 2018 से बाहर हो गयी. टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में ऑल आउट होने तक 153 रन बनाए. इसके जवाब में चेन्नई 19.1 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. चेन्नई के लिए खेलते हुए सुरेश रैना 61 रन और दीपक चाहर ने 39 रन की अहम पारी खेली. वहीं धोनी ने नाबाद 16 रन बनाए
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें