भारत को मिली 16 साल की नई पेस सनसनी, वनडे में सभी 10 विकेट झटक बना डाला रिकॉर्ड

चंडीगढ़ अंडर-19 टीम के कप्तान काशवी की घातक गेंदबाजी के सामने अरुणाचल प्रदेश की पूरी टीम महज 25 रन पर ढेर हो गई.

Published date india.com Published: February 26, 2020 12:48 PM IST
भारत को मिली 16 साल की नई पेस सनसनी, वनडे में सभी 10 विकेट झटक बना डाला रिकॉर्ड
Kashvee Gautam

चंडीगढ़ की महिला युवा तेज गेंदबाज काशवी गौतम ने इतिहास रच दिया है. 16 साल की इस नई पेस सनसनी ने लिमिटेड ओवर क्रिकेट में विपक्षी टीम के सभी 10 विकेट अपने नाम किए जिसमें हैट्रिक भी शामिल है. काशवी ने आंध्र प्रदेश के केएसआरएम कॉलेज ग्राउंड पर मंगलवार को खेले गए महिला अंडर-19 वनडे कप ट्रॉफी में चंडीगढ़ की ओर से खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ ये उपलब्धि हासिल की. काशवी लिमिटेड ओवर क्रिकेट में सभी 10 विकेट लेने वाली भारत की पहली गेंदबाज बन गई हैं.

महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए खुशखबरी, क्रिकेट में वापसी की डेट हुई फिक्स!

इस मुकाबले को चंडीगढ़ ने 161 रन से अपने नाम किया. इस मैच में काशवी ने 12 रन देकर 10 विकेट लिए. गेंद से कहर बरपाने के बाद काशवी ने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया उन्होंने 68 गेंदों पर 49 रन की पारी भी खेली.

काशवी की की इस उपलब्धि को आईसीसी ने भी सराहा. आईसीसी ने अपने ऑफिशियल टिवटर हैंडल पर काशवी का वीडियो अपलोड किया.. आईसीसी ने अपने ट्वीट में कहा, U19 वनडे ट्रॉफी में चंड़ीगढ़ की 16 साल की काशवी गौतम, ने कुछ शानदार इनस्विंगर फेंका और 12 रन देकर 10 विकेट लेते हुए अरुणाचल प्रदेश को 25 रन पर समेट दिया. क्या प्रतिभा है. हम उसे टीम इंडिया में कितने दिन बाद सकेंगे.’


पूर्व भारतीय स्पिनर ने कहा- गेंदबाजों के कप्तान हैं महेंद्र सिंह धोनी


काशवी चंडीगढ़ टीम की कप्तान हैं. उन्होंने मौजूदा सीजन में अब तक महिलाओं की अंडर-23 ट्रॉफी में सर्वाधिक 63 विकेट चटकाए हैं जिसमें 4 बार पांच विकेट हॉल भी शामिल है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.