
चेन्नई, 16 दिसम्बर | इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के तहत मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए सेमीफाइनल मैच के दूसरे चरण में सचिन तेंदुलकर की टीम केरला ब्लास्टर्स एफसी बेहद रोचक मुकाबले में चेन्नइयन एफसी से 1-3 से हारने के बावजूद फाइनल में प्रवेश कर गई। केरल ने पहले सेमीफाइनल में चेन्नई को 3-0 से हराया था। इस तरह केरल ने एग्रीगेट गोल के आधार पर चेन्नई को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
पहला सेमीफाइनल मुकाबला 0-3 से हारने के बाद चेन्नई ने घरेलू दर्शकों के सामने जबरदस्त वापसी करते हुए निर्धारित समय तक 3-0 की बढ़त हासिल कर मुकाबले को बेहद रोमांचक बना दिया। निर्धारित समय तक दोनों सेमीफाइनल मैचों के एग्रीगेट गोल 3-3 रहने के बाद धीरे-धीरे मैच 30 मिनट तक अतिरिक्त समय में खेलना पड़ा। केरल के लिए मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल स्टीफेन पीयरसन ने 117वें मिनट में किया, जिसकी बदौलत केरल यह मैच हारने के बावजूद एग्रीगेट स्कोर 4-3 के साथ फाइनल में प्रवेश कर गई।
चेन्नई के लिए 42वें मिनट में माइकल सिल्वेस्टर ने पहला गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर तक स्कोर 1-0 की रहा। मध्यांतर के बाद चेन्नई के लगातार हमलों के बीच संदेश झिंगम 76वें मिनट में आत्मघाती गोल कर बैठे और चेन्नई की बढ़त 2-0 हो गई। मैच के आखिरी मिनट में भारतीय स्ट्राइकर जेजे लालपेखुला ने टूर्नामेंट का अपना तीसरा गोल कर चेन्नई को फाइनल की रेस में ला दिया।
अतिरिक्त समय में हालांकि केरल ने बेहद रक्षात्मक रुख अपनाते हुए चेन्नई को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया और पीयरसन के गोल के साथ ही लीग चरण के दौरान शीर्ष पर रही चेन्नई को कुल 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.