By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Kerela Cricket Association Earn Money In Crore Ahead Of Fifth Odi Against India And Westindies
भारत-वेस्टइंडीज आखिरी वनडे से पहले केरल क्रिकेट एसोशिएशन हुआ 'मालामाल'
वनडे सीरीज में 2-1 से आगे है टीम इंडिया
नई दिल्ली. भारत और वेस्टइंडीज के बीच तिरुवनंतपुरम में होने वाले पांच वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मैच के लिए तीन करोड़ रुपये से अधिक के टिकट बिक चुके हैं. मेजबान टीम इस सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है.
Highlights
- केरल क्रिकेट एसोशिएसन हुआ 'मालामाल'
- भारत-विंडीज 5वें वनडे के सभी टिकट बिके
- टिकट बिक्री से KCA ने की करोड़ों की कमाई
वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी वनडे से पहले जानें कैसा होगा टीम इंडिया का प्लेइंग XI?
केरला क्रिकेट संघ (केसीए) के अधिकारियों को विश्वास है कि 45,000 से अधिक क्षमता वाले स्टेडियम में गुरुवार को हाने वाले मुकाबले से पहले सभी टिकट बिक जाएंगी. केसीए छोत्रों को 50 प्रतिशत कम दाम पर टिकट प्रदान कर रही है.
इन 3 वजहों ने खलील अहमद को बनाया टीम इंडिया के पेस अटैक का ‘X- Factor’
केसीए के अधिकारी ने कहा, “करीब 30,000 टिकट बिक गए हैं और हमें पूरा भरोसा है कि इसी तरह सभी टिकट बिक जाएंगे. छात्रों को अपना पहचान पत्र लाने की जरूरत है और 1000 रुपये की टिकट उन्हें 500 रुपये में मिल जाएगी.” दोनों ही टीमों को यहां लीला राविज होटल में रखा गया है।
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें