भारत के किदांबी श्रीकांत ने इंडोनेशिया ओपन का खिताब जीतकर रचा इतिहास

भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने इंडोनेशिया ओपन का खिताब जीतकर इतिहास रचा.

Written by: abhishek pandey
Updated: June 18, 2017, 4:28 PM IST

भारत के किदांबी श्रीकांत ने रविवार को इंडोनिशया ओपन के पुरुष सिंगल्स का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. श्रीकांत ने फाइनल में जापान के काजुमासा साकाई को हराकर खिताब अपने नाम किया और ऐसा करने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए.

रविवार को खेले गए फाइनल में श्रीकांत ने जापान के काजुमासा साकाई को सीधे सेटों में मात देकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. श्रीकांत ने साकाई को सीधे गेमों में 21-11, 21-19 से मात देकर खिताबी पर कब्जा जमाया.

फाइनल में श्रीकांत ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और जापानी खिलाड़ी साकाई की चुनौती को टिकने नहीं दिया. श्रीकांत ने पहला सेट आसानी से 21-11 से अपने नाम किया. दूसरे सेट में दोनों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ लेकिन आखिर में श्रीकांत ने 21-19 से सेट जीतते हुए मैच और खिताब दोनों अपने नाम कर लिया.

श्रीकांत ने इससे पहले शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी दक्षिण कोरिया के सोन वान हो को 21-15 14-21 24-22 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. गैरवरीय श्रीकांत ने विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को एक घंटे 12 मिनट में बाहर का रास्ता दिखाया था.

ये श्रीकांत का तीसरा सुपर सीरीज खिताब है. इससे पहले वह 2014 में चाइना ओपन सुपर सीरीज और 2015 में इंडिया सुपर सीरीज का खिताब जीत चुके हैं. पिछले महीने वह सिंगापुर ओपन के फाइनल में भारत के ही बी साई प्रणीत से हारकर उपविजेता रहे थे.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.