भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2020 में पहला विदेशी दौरा न्यूजीलैंड का किया जहां उसने टी20 सीरीज जीतकर इतिहास रचा वहीं विराट कोहली की अगुआई वाली टीम नेे वनडे और टेस्ट सीरीज हारकर शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. टीम इंडिया न्यूजीलैंड से लौटने के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने घर में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. इसके बाद बहु-प्रतिक्षित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें एडिशन का आयोजन होगा.
अंतिम ओवर में ‘कंजूस’ गेंदबाज साबित हुए मैथ्यूज, श्रीलंका ने विंडीज से 3-0 से जीती वनडे सीरीज
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का पहला वनडे धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 12 मार्च को खेला जाएगा. दूसरा वनडे लखनउ के इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 15 को जबकि सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे 18 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेला जाएगा.
जिम्बाब्वे को हरा बांग्लादेश ने दर्ज की वनडे इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत
वनडे सीरीज खत्म होने के बाद 29 मार्च से भारतीय खिलाड़ी आईपीएल में व्यस्त हो जाएंगे. आईपीएल 2020 का फाइनल 24 मई को खेला जाएगा. उद्घाटन मुकाबला मौजूदा चैंपियन मुंबई और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.