कोलकाता| भारतीय टीम के क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर ने आज यहां कहा कि कप्तान विराट कोहली देश के लिये खेलने का मौका तब तक नहीं चूकेंगे जब तक वह फिट हैं और आराम के लिये तभी कहेंगे जब उनके शरीर को जरूरत महसूस होगी.
अगले साल के शुरूआत में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी और कई विशेषज्ञों को लगता है कि कोहली को श्रीलंका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के दौरान विश्राम दिया जाना चाहिये, लेकिन भारतीय कप्तान ने कहा कि वह जरूरत पड़ने पर ही विश्राम लेंगे.
श्रीधर ने कहा कि टीम का हर खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करने को लेकर फख्र महसूस करता है. ज्यादातर खिलाड़ी हर मैच को खेलना चाहते हैं. जैसा कि मैं विराट को जानता हूं उनमें यह भावना और अधिक है. जब तक शरीर का साथ है वह मैच से एक सेकेंड के लिये भी नहीं हट सकते हैं.
सिर्फ तीन टेस्ट मैच खेलने वाले हरफनमौला हार्दिक पंड्या को आराम दिये जाने के बारे में पूछ गये सवाल पर पर श्रीधर ने कहा कि यह मापदंड़ खिलाड़ियों पर काम के दवाब को देखकर तय किया जाता है. खिलाड़ी ने क्रीज पर कितना समय बिताया, गेंदबाजी , बल्लेबाजी यह सबकुछ देखने के बाद टीम प्रबंधन फैसला करता है कि किसे आराम दिया जाये.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.