इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के दूसरे संस्करण में एटलेटिको डी कोलकाता के खिालड़ी बलजीत साहनी अगले दो मैचों में टीम में नहीं खेल पाएंगे। बलजीत (मिडफील्डर) को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अनुशासन कोड के अनुच्छेद 58 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है। यह भी पढ़े – आईएसएल, आई-लीग के एकीकरण का सही वक्त नहीं :बाएचुंग भूटिया
आई-लीग में ईस्ट बंगाल के खिलाड़ी पर पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगा है। वह 13 अक्टूबर को साल्ट लेक स्टेडियम में होने वाले कोलकाता और केरला ब्लास्टर के मैच में शामिल नहीं होंगे।
आईएसएल आयोजकों के द्वारा जारी बयान में कहा गया, “एटलेटिको डी कोलकाता के खिलाड़ी, जर्सी नंबर 6, बलजीत साहनी आईएसएल के अगलो दो मैचों के निलंबित किया गया है और उन पर पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगा है।”
बयान में कहा गया, “बलजीत को, 7 अक्टूबर को गोवा के फतोर्दा में स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुए एफसी गोवा और एटलेटिको डी कोलकाता के मैच के दौरान एआईएफएफ की अनुशासन संहिता के उल्लंघन (अनुच्छेद 58) के तहत अपमानजनक व्यवहार और अव्यवहारिक खेल के लिए दोषी पाया गया।”
गोवा में 7 अक्टूबर को खेला गया कोलकाता और गोवा का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा।
(image credit-facebook)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.