By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Kolkata Knight Riders Vs Royal Challengers Virat Kohli Century Eden Garden Ipl 2019
KRRvsRCB: कोहली ने जड़ा आईपीएल करियर का 5वां शतक, बैंगलोर ने दिया 214 रन का लक्ष्य
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 214 रन का लक्ष्य दिया.
नई दिल्ली : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने विराट कोहली की कप्तानी पारी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 214 रन का लक्ष्य दिया. ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे मुकाबले में केकेआर ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला लिया. इस दौरान आरसीबी के लिए कोहली ओपनिंग करने आए और अंत तक टिके रहे. उन्होंने 57 गेंदों का सामना करते हुए शतक जड़ दिया. वहीं टीम के दिग्गज खिलाड़ी मोईन अली ने भी शानदार अर्धशतक जड़ा. केकेआर के बॉलर्स रन रोकने में नाकाम रहे. इस पारी में कुलदीप यादव सबसे ज्यादा महंगे साबित हुए.
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 213 रन बनाए. टीम के लिए कोहली ने धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने 58 गेंदों का सामना करते हुए शतक जड़ा. कोहली ने इस पारी में 4 छक्के और 9 चौके भी लगाए. यह उनके आईपीएल करियर का 5वां शतक है. वहीं मोईन अली ने 28 गेंदों का सामना करते हुए 66 रन बनाए. उन्होंने 6 छक्के और 5 चौके भी लगाए. जबकि ओपनर पार्थिव पटेल 11 गेंदों में 11 रन ही बना पाए. अक्षदीप नाथ ने 13 रन का योगदान दिया. अंत में मार्कस स्टोइनिस 17 रन बनाकर नाबाद रहे. स्टोइनिस ने 2 चौके और एक छक्का लगाया.
महिला क्रिकेटर हेले-हेनकॉक ने की शादी, समलैंगिक विवाह करने वाली तीसरी जोड़ी
कोलकाता की बॉलिंग की बात करें तो आंद्रे रसेल को छोड़कर सभी बॉलर्स रन रोकने में नाकाम रहे. रसेल ने 3 ओवर में महज 17 रन देकर एक विकेट झटका. जबकि कुलदीप सबसे महंगे साबित हुए. उन्होंने 4 ओवर में 59 रन देकर एक विकेट लिया. वहीं प्रसिद्ध कृष्णा भी कुछ खास नहीं कर पाए. उन्होंने 4 ओवर में 52 रन दे डाले. जबकि सुनिल नरेन ने 4 ओवर में 32 रन देकर एक विकेट लिया. हैरी गुरने ने 4 ओवर में 42 रन देकर एक विकेट लिया.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें