By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Krunal Pandya And I Are Brothers There Is A Fight Between Brothers Deepak Hooda
कुणाल पांड्या मेरे भाई जैसा है और भाइयों के बीच लड़ाई होती रहती है : दीपक हुड्डा
आईपीएल मेगा ऑक्शन के दौरान लखनऊ फ्रेंचाइजी ने दीपक हुड्डा को 5.75 करोड़ और कुणाल को 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान बड़ौदा टीम के कप्तान क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) और साथी खिलाड़ी दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) के बीच हुए लड़ाई के एक साल बाद जब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) की मेगा ऑक्शन के दौरान लखनऊ सुपर जायन्ट्स (LSG) ने दोनों खिलाड़ियों को अपने स्क्वाड में शामिल किया तो फैंस की दिलचस्पी बढ़ गई.
याद दिला दें कि हुड्डा ने मुश्ताक अली टूर्नामेंट के दौरान अपने कप्तान पांड्या पर उन्हें धमकाने के आरोप लगाए थे. हुड्डा ने यहां तक कहां था कि क्रुणाल ने उनसे कहा था कि ‘वो सुनिश्चित करेंगे कि वो फिर से बड़ौदा के लिए नहीं खेले’. इसके बाद हुड्डा बड़ौदा टीम को छोड़ राजस्थान की स्टेट टीम का हिस्सा बन गए.
हालांकि आईपीएल 2022 के दौरान जब दोनों खिलाड़ी एक बार फिर एक ही टीम के लिए खेलने उतरे तो उनके बीच का मनमुटाव कम होता दिख रहा है. 15वें सीजन के दौरान क्रुणाल और हुड्डा अक्सर मैदान पर एक दूसरे का हौसला बढ़ाते और अपनी टीम के लिए अहम साझेदारियां बनाते नजर आ रहे हैं.
इस बीच हुड्डा ने ये बयान दिया है कि क्रुणाल उनके भाई जैसा है और भाईयों के बीच झगड़ा तो होता ही रहता है. दैनिक जागरण से बातचीत में हुड्डा ने कहा, “क्रुणाल और मैं भाई हैं. भाइयों के बीच में लड़ाई होती रहती है. आपकी भी होती होगी. हम एक टीम हैं और एक साथ एक उद्देश्य के लिए खेल रहे हैं.”
ये पूछे जाने पर कि नीलामी के दौरान क्रुणाल और उनके एक ही टीम में होने के बारे में जानने के बाद उनकी क्या प्रतिक्रिया थी, हुड्डा ने कहा, “मैं नीलामी देख नहीं रहा था तो उस समय मुझे पता नहीं चला. बाद में मुझे जानकारी हुई. जैसे बाकी खिलाड़ी मिले वैसे ही हम लोग मिले. जो बीती बात थी, वो हो चुकी. अब हम लोग एक टीम में हैं और एक साथ खेल रहे हैं.”
Also Read:
-
विराट कोहली ने साबित कर दिया अभी भी बेस्ट है पुरानी पीढ़ी, दिग्गज खिलाड़ी ने कहा- उन्हें पता है चेज कैसे बेहतर होगा
-
RCB vs KKR: लंबे ब्रेक के बाद Virat Kohli ने जड़ा IPL में शतक, रिकॉर्ड्स की लगा दी झड़ी
-
सीएसके के पास प्लेऑफ में पहुंचने का शानदार मौका, पीयूष चावला बोले- आरआर काफी हद तक सूर्यवंशी पर निर्भर
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें