कुलदीप यादव करियर की बेस्ट रैकिंग पर, भुवी-बुमराह को भी मिला फायदा

टीम इंडिया के गेंदबाज कुलदीप यादव करियर की सर्वक्षश्रेष्ठ रैकिंग पर पहुंचे.

Published date india.com Published: November 12, 2018 7:09 PM IST
Live Cricket Score, Australia vs India 1st ODI SCG: Bhuvneshwar Kumar, Kuldeep Yadav Remove Australia Openers to Put India on Top
Kuldeep Yadav in action during ODI series_Getty

नई दिल्ली : भारत की वेस्टइंडीज पर जीत में अहम भूमिका निभाने वाले चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव आईसीसी टी20 रैंकिंग में 14 पायदान की छलांग लगाकर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 23वीं रैंकिंग पर पहुंच गये हैं. कुलदीप ने वेस्टइंडीज पर 3-0 की जीत के दौरान दो मैचों में पांच विकेट लिये. आईसीसी की सोमवार को जारी रैंकिंग में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार नौ पायदान चढ़कर शीर्ष 20 में शामिल हो गये हैं. वह 19वें जबकि जसप्रीत बुमराह 21वें स्थान पर हैं. बुमराह पांच पायदान आगे बढ़े हैं.

भारतीय बल्लेबाजों में रोहित शर्मा और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी अपनी रैंकिंग में सुधार किया है. इस श्रृंखला में टीम की अगुवाई कर रहे रोहित तीन पायदान ऊपर सातवें और धवन पांच पायदान ऊपर 16वें स्थान पर पहुंच गये.

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले टीम इंडिया की हेल्प करेगा न्यूजीलैंड, राहुल द्रविड़ ने की भविष्यवाणी

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

टीम रैंकिंग में पाकिस्तान पहले और भारत दूसरे स्थान पर बना हुआ है. इन दोनों ने क्रमश: दो और तीन अंक हासिल किये. पाकिस्तान के अब 138 जबकि भारत के 127 अंक हो गये हैं. ऑलराउंडरों की सूची में शीर्ष चार में कोई बदलाव नहीं हुआ है. ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल शीर्ष पर बने हुए हैं. उनके बाद मोहम्मद नबी, शाकिब अल हसन और जेपी डुमिनी का नंबर आता है.

इस बीच ऑस्ट्रेलिया को इस महीने में चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं. इनमें से एक मैच वह दक्षिण अफ्रीका और तीन भारत के खिलाफ खेलेगा. अगर वह चारों मैच में जीत दर्ज करता है तो उसके 126 अंक हो जाएंगे और वह दूसरे स्थान पर काबिज हो जाएगा.

रिषभ पंत ने रोबिन उथप्पा को पछाड़ा, रोहित के स्पेशल क्लब में बनाई जगह

लेकिन अगर वह सभी चार मैच हार जाता है तो वह 112 अंक के साथ छठे स्थान पर पहुंच जाएगा. इसी तरह से अगर दक्षिण अफ्रीका 17 नवंबर को होने वाले मैच में जीत दर्ज करता है तो उसको तीन अंक मिलेंगे. भारत अगर तीनों मैच में जीत दर्ज करता है तो उसके 129 अंक हो जाएंगे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.