पाकिस्तान दौरे के लिए MCC ने कुमार संगकारा की अगुआई में की टीम घोषित, रवि बोपारा भी शामिल

एमसीसी की टीम पीएसएल की दो टीमों के खिलाफ टी20 प्रारूप में दो मैच खेलने के अलावा पाकिस्तान की घरेलू टी20 चैंपियन नार्दर्न के खिलाफ भी खेलेगी.

Published: January 31, 2020, 1:11 PM IST

पाकिस्तान में पिछले साल (2019) दिसंबर में 10 साल से भी अधिक समय बाद टेस्ट क्रिकेट की वापसी हुई थी जब श्रीलंका की टीम वहां दो टेस्ट की श्रृंखला खेलने गई थी.

वेलिंगटन टी20 में संजू सैमसन को मिला मौका; फैंस ने ट्विटर पर मनाया जश्न

मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने अपने मौजूदा अध्यक्ष कुमार संगकारा की अगुआई में पाकिस्तान में अगले महीने 3 मैच खेलने के लिए 12 सदस्यीय टीम घोषित की है जिसमें इंग्लैंड की काउंटी टीम के नियमित खिलाड़ियों को जगह मिली है.

एमसीसी की टीम पीएसएल की दो टीमों-लाहौर कलंदर्स और मुलतान सुल्तांस के खिलाफ टी20 प्रारूप में दो मैच खेलने के अलावा पाकिस्तान की घरेलू टी20 चैंपियन नार्दर्न के खिलाफ भी खेलेगी.

न्यूजीलैंड के हौसले पस्त करने के बाद इस क्रिकेटर ने अपनी क्यूट बेटी पर लुटाया प्यार, दिया ये खास मैसेज

एमसीसी टीम में इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर रवि बोपारा के अलावा काउंटी टीम के कुछ अनुभवी खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है.

टीम इस प्रकार है:

कुमार संगकारा (कप्तान), रवि बोपारा, माइकल बर्गेस, ओलिवर हेनन डाल्बी, फ्रेड क्लासेन, माइकल लीस्क, आरोन लिली, इमरान कय्यूम, विल रोड्स, साफयान शरीफ, रोलोफ वान डेर मर्व और रोस वाइटली.

साल 2009 में श्रीलंकाई टीम बस पर आतंकी हमले के बाद से बड़े देश पाकिस्तान का दौरा करने से परहेज कर रहे हैं. एक दशक बाद पिछले साल पाकिस्तान में टेस्ट क्रिकेट की वापसी हुई है जब श्रीलंका ने वहां टेस्ट सीरीज खेली.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.