FIFA वर्ल्ड कप 2026: किलियन एम्बाप्पे ने जीता गोल्डन बूट का अवॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी

Written By: Arun Kumar Updated by: Arun Kumar
Updated Date:July 20, 2026 5:16 AM IST

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 10 गोल दागकर गोल्डन बूट पर अपना नाम लिखने वाले फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे ने नया इतिहास अपने नाम कर लिया. वर्ल्ड कप में गोल्डन बूट का दो बार खिताब जीतने वाले वह दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं.

  • फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे ने जीता गोल्डन बूट का अवॉर्ड
  • इस टूर्नामेंट में दागे 10 गोल, 4 असिस्ट, मेसी को पछाड़ा
  • दो बार FIFA वर्ल्ड कप में गोल्डन बूट जीतने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी
  • एम्बाप्पे ने इससे पहले वर्ल्ड कप 2022 में भी अपने नाम किया था यह अवॉर्ड

फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे (Kylian Mbappe) ने फीफा वर्ल्ड कप में नया इतिहास अपने नाम कर लिया है. वह अपने शानदार खेल से टीम को खिताब जिताने में तो कामयाब नहीं हो पाए, लेकिन उन्होंने गोल्डन बूट के खिताब पर अपना नाम लिख लिया. एम्बाब्पे ने दूसरी बार इस खिताब पर अपना नाम लिखा है और वह दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अपने करियर में दो बार यह खिताब अपने नाम किया है.

Advertising
Advertising

किलियन एम्बाप्पे ने दागे 10 गोल

इस वर्ल्ड कप में एम्बाप्पे ने कुल 10 गोल, जबकि 4 असिस्ट किए, जो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा है. इससे पहले उन्होंने पिछले फीफा वर्ल्ड कप में 8 गोल के साथ यह अवॉर्ड अपनी झोली में डाला था. इस बार उनका मुकाबला अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी से था, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 8 गोल और 4 असिस्ट अपने नाम किए.

गोल्डन बूट- खिलाड़ियों की रैंकिंग

क्रम संख्या नाम देश गोल असिस्ट
1 किलियन एम्बाप्पे फ्रांस (FRA) 10 4
2 लियोनेल मेसी अर्जेंटीना (ARG) 8 4
3 जुडे बेलिंघम इंग्लैंड (ENG) 7 1
4 एर्लिंग हालैंड नॉर्वे (NOR) 7 0
5 ओउसमाने डेम्बेले  फ्रांस (FRA) 6 2
6 हैरी केन इंग्लैंड (ENG) 6 1
7 मिकेल ओयरजाबल  स्पेन (ESP) 5 1
8 इस्माइला सार सेनेगल (SEN) 4 1
9 जूलियन क्वीनोनेस   मैक्सिको (MEX) 4 1
10 विनिसियस जूनियर  ब्राजील (BRA) 4 1

एम्बाप्पे को पछाड़ने के लिए मेसी को थी 3 गोल की दरकार

मेसी को एम्बाप्पे को पछाड़ने के लिए फाइनल में कम से कम 3 गोल की जरूरत थी लेकिन वह इस मैच में एक गोल भी नहीं कर पाए. अर्जेंटीना की टीम इस मैच में 0-1 से हारकर अपना खिताब भी नहीं बचा पाई और स्पेन 16 साल बाद दूसरी बार चैम्पियन बन गया.

फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल भी एम्बाप्पे के नाम

27 वर्षीय एम्बाप्पे के लिए यह वर्ल्ड कप बहुत ही खास रहा है. पुरुष फीफा वर्ल्ड कप में अब वह सबसे ज्यादा 22 गोल करने वाले खिलाड़ी हैं. वह लियोनेल मेसी (21 गोल) से बहुत आगे हैं. 39 वर्षीय मेसी का फीफा वर्ल्ड कप में अब समय खत्म माना जा रहा है, जबकि एम्बाप्पे अभी युवा खिलाड़ी हैं और आने वाले फीफा वर्ल्ड कप में खेलकर भी वह इस रिकॉर्ड को और ऊंचे मुकाम तक ले जाने के पास मौका होगा.

नंबर 4 पर रहा फ्रांस

एम्बाप्पे भले ही गोल्डन बूट का खिताब जीतने में कामयाब हो गए हों लेकिन टीम के लिहाज से एम्बाप्पे निराश ही होंगे. इस टूर्नामेंट में उनके नाम भले सबसे ज्यादा गोल दर्ज हों लेकिन उनकी टीम चौथे पायदान पर ही रही. वह सेमीफाइनल हारने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल मैच में उतरी थी लेकिन यहां इंग्लैंड से उसे 6-4 से हरा दिया.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें