
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
पेरिस: करिश्माई फुटबॉलर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) ने रिकॉर्ड आठवीं बार प्रतिष्ठित बैलोन डी’ओर (Ballon D’or) पुरस्कार जीत लिया है. बैलोन डी’ओर फुटबॉल का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है और यह फुटबॉल क्लब और राष्ट्रीय टीम के किसी एक खिलाड़ी को हर साल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है.
इंटर मियामी के मालिक और फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी डेविड बेकहम ने मेसी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया. अर्जेंटीना को फीफा विश्व कप जिताने वाले मेसी इससे पहले 200 9, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019 और 2021 में भी बैलोन डी’ओर पुरस्कार जीत चुके हैं.
मेसी सबसे ज्यादा बार इस पुरस्कार को जीतने वाले खिलाड़ी हैं. उनके पीछे क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं, जिनके नाम पांच बार यह पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड है. मेसी बैलोन डी’ओर पुरस्कार जीतने वाले पहले मेजर लीग सॉकर (MLS) खिलाड़ी बन गए हैं.
💬 The speech of the 2023 Ballon d’Or winner, Lionel Messi #ballondor pic.twitter.com/HRaNdRwclG
— Ballon d’Or #ballondor (@ballondor) October 30, 2023
उन्होंने अवॉर्ड ग्रहण करने के बाद कहा, ” यह अवॉर्ड उसके लिए है, जोकि हमने अर्जेंटीना टीम के साथ मिलकर हासिल किया है. यह पुरस्कार खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और अर्जेंटीना के सभी लोगों के लिए एक उपहार है.”
कोरोना के कारण 2020 में यह पुरस्कार नहीं दिया जा सका था. मेसी ने पिछले साल कतर में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2022 में अर्जेंटीना के लिए शानदार प्रदर्शन किया था और 10 गोल में उन्होंने अपना योगदान दिया था. मेसी के नाम इसमें सात गोल और तीन असिस्ट थे.
पीएसजी के अपने अंतिम सीजन में मेसी ने रिकॉर्ड 11वां फ्रेंच लीग खिताब जीता था. मेसी अब अमेरिका में इंटर मियामी क्लब के लिए खेल रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.